फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवरात्रिः एक गांव जहां न सांप को मारा जाता है, न सांप के काटने से कोई मरता है

Thu, 23 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri special, unique tradition of village, no snake killing and nobody died due to snake
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
महाशिवरात्रि पर हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सांप दोस्त बनकर रहते हैं। न सांप को मारा जाता है और न ही सांप के काटने से कोई मरता।
maha shivratri special, unique tradition of village, no snake killing and nobody died due to snake
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
आप हैरान हो गए इस बात को जानकर, लेकिन ऐसी जगह है। हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के हरियाणा के रोहतक का गांव रोहेड़ा की। इस गांव में पिछले 300 सालों से एक परंपरा चलती आ रही है। यहां सांप मारने को बहुत बड़ा पाप समझा जाता है। वहीं, आज तक यहां सांप के काटने से किसी की मौत नहीं हुई है और अकसर सांप आकर लोगों को काटते रहते हैं, लेकिन उन्हें मारा नहीं जाता।
maha shivratri special, unique tradition of village, no snake killing and nobody died due to snake
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
इस अनोखी बात के पीछे की कहानी बताते हुए गांव के सरपंच सतबीर कुंडू कहते हैं कि करीब तीन सौ साल पहले कुंडू गौत्र के बुजुर्ग गांव घोघड़िया से आकर यहां बसे थे। उसी समय एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम लखमीर रखा गया। कहा जाता है कि उसी महिला की कोख से बच्चे के साथ एक सांप ने भी जन्म लिया। उस महिला ने सांप का पालन पोषण भी अपनी औलाद की तरह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
maha shivratri special, unique tradition of village, no snake killing and nobody died due to snake
गांव का अनोखा रिवाज, सांपों के साथ खेलते हुए बच्चे
भाद्र मास की चौथ के दिन वह महिला खेतों में काम करने गई थी। इस दौरान उसने अपने बेटे और सांप को एक पालने में साथ-साथ सुला दिया। इस बीच उस महिला का भाई अचानक गांव आया और अपनी बहन को घर में न पाकर वह भी उसी खेत चला गया। महिला के भाई ने देखा कि उसके भांजे के साथ पालने में एक सांप लेटा हुआ है। किसी खतरे का अंदेशा जानकर उसने सांप को मार दिया। जिसके तुरंत बाद उस बच्चे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
maha shivratri special, unique tradition of village, no snake killing and nobody died due to snake
रोहतक के गांव में सांपों से जुड़ा अनोखा रिवाज - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसने रोते हुए अपने भाई से कहा कि तूने सांप के साथ मेरे बेटे को भी मार डाला है जिससे महिला को बहुत गुस्सा आया। उसने अपने भाई से कहा कि तू भविष्य में इस दिन कभी भी मेरे घर मत आना, क्योंकि इस से दिन तुझे मेरे घर से अन्न, जल तक नहीं दिया जाएगा। तब से लेकर आज तक जिस दिन सांप किसी को काट लेता है तो उस दिन कुंडू गोत्र के लोग किसी मेहमान, आगंतुक अथवा भिखारी को भी खाना नहीं देते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed