इनेलो की ओर से पंजाब के पटियाला जिले में जाकर एसवाईएल नहर खोदे जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। तस्वीरें
2 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
उधर, एसवाईएल को लेकर इनेलो के आंदोलन के चलते पंजाब में एंट्री बैन कर दी गई। वहीं, पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की अतिरिक्त फोर्स पहुंचने लगी है। पंजाब पुलिस की काफी सर्तक है। अंबाला पंजाब रोड को सील कर दिया गया है। पटियाला में धारा 144 लगा दी गई है।
3 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
दूसरी ओर हरियाणा डीजीपी के पी सिंह ने हाई वे स्तिथ सब्जीमंडी में इनेलो नेताओ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संयम और शान्ति बनाये रखें। डीजपी केपी सिंह ने बॉर्डर का भी दौरा किया। पंजाब डीजीपी ने भी एसवाईएल और बॉर्डर का एरियल दौरा किया। पंजाब पुलिस की तरफ से भी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
4 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
इनेलो ने भी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। गांवो में जन संपर्क के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। अभय चौटाला ने दावा किया है कि नहर की खुदाई के लिए करीब एक लाख लोग जुटेंगे। डीजीपी ने बताया कि एक नोडल अधिकारी, दो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और सीआईडी ने भी कमान संभाल ली है। पंजाब और हरियाणा की कुल 19 कंपनियां मोर्चे पर डटी हैं।
5 of 10
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
इनेलो की ओर से पंजाब के पटियाला जिले में जाकर एसवाईएल नहर खोदे जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के लिए पटियाला के शंभू इलाके में अपना बेस कैंप बना लिया है, वहीं हरियाणा पुलिस ने भी घग्गर पुल बॉर्डर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि इनेलो को पंजाब की हद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।