फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखिए तस्वीरें

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police lathicharge on moga students
Moga Protest - फोटो : अमर उजाला
मोगा-कोटकपूरा मार्ग पर सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज गुरु तेग बहादुरगढ़ रोड के सामने प्राइवेट बस ऑपरेटरों की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज में कोई अधिकारी, मुलाजिम या विद्यार्थी घायल नहीं हुआ। 
Police lathicharge on moga students
Moga Protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विद्यार्थियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो विद्यार्थी नेताओं को हिरासत में ले लिया। थाना समालसर प्रमुख इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार बाघापुराना गुरमेल सिंह की शिकायत पर हिरासत में लिए पीएसयू नेता बलकरन वैरोके और मोहन सिंह औलख समेत 48 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
Police lathicharge on moga students
Moga Protest - फोटो : अमर उजाला
उनपर एसडीएम निधी कलोतरा और डीएसपी बाघापुराना जसपाल सिंह ढिल्लों व अन्य सरकारी कर्मचारियों पर सरकारी ड्यूटी के दौरान पथराव करने का चार्ज है। पीएसयू नेता अनिल राम थिंद, गुरमुख सिंह, गुरप्रीत सिंह, रवि चंदनवा, सुनील बाघापुराना, रवि बाघापुराना ने पुलिस प्रशासन पर प्राइवेट बस मालिकों की गुंडागर्दी में साथ देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police lathicharge on moga students
Moga Protest - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्राइवेट बसों का स्टाफ कॉलेज की छात्राओं से भी बदसलूकी करता है। यह विद्यार्थियों से पर्स छीन लेते हैं। वह प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की ज्यादतियों के खिलाफ राष्ट्रीय मार्ग पर धरना लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस संबंध में प्रशासन को पहले भी बताया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर मजबूरी में उन्हें एनएच जाम करना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed