'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
केबिनेट मंत्री की बर्खास्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर टूटा, पानी और लाठीचार्ज की जमकर बौछार। देखिए 9 तस्वीरें।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
केबिनेट मंत्री की बर्खास्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर टूटा, पानी और लाठी की जमकर बौछार। दरअसल आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के वलंटियर रविवार को पंजाब के कृषि मंत्री तोता सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी का घेराव करने जा रहे थे।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
इस दौरान वलंटियरों को चंडीगढ़ सेक्टर 52 बैरियर स्थित वाईपीएस रोड पर चंडीगढ़ पुलिस से काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान धक्कामुक्की कर रहे वालंटियरों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं और पानी की बौछारें कीं। यही नहीं बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे युवकों पर पुलिस ने आंसू गैस का भी प्रयोग किया।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
इस दौरान कई लोग घायल हो गए। राज्य भर से आए वर्करों का नेतृत्व आप के यूथ विंग के कनवीनर हरजोत सिंह बैंस ने किया। दोपहर 1 बजे तक हजारों वलंटियरों वाईपीएस चौंक पर एकत्र हो गए थे। इनमें महिला वलंटियरों भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।
'आप' कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर, पानी और लाठी की बौछार
युवा वर्ग ने हाथों में केजरीवाल के फोटो वाले पोस्टर और झंडे ले रखे थे। वे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह को बर्खास्त करने की मांग करते हुए उनके खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे।