फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे

Mon, 08 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर
ब्यूरो/अमर उजाला, रादौर Updated Mon, 08 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन

देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे

pnb atm machine looting at rathore
हरियाणा के रादौर कस्बे में चार-पांच नकाबपोश ट्रैक्टर से पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए। यह घटना रादौर के जाट नगर में कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे पर हुई। एटीएम में शनिवार देर शाम को ही 21 लाख, 74 हजार, 500 रुपये डाले गए थे। नकाबपोशों ने लगभग 20 मिनट में एटीएम को ट्रैक्टर से बांधकर उखाड़ा दिया और उसी में लोड करके यमुनानगर की ओर चलते बने।

देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे

pnb atm machine looting at rathore
चोरी की सारी वारदात एटीएम के साथ की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।  एटीएम पर कोई सुरक्षा कर्मचारी तैनात नहीं था। सोमवार की सुबह जब लोगों ने एटीएम को गायब पाया तो इसकी सूचना पुलिस और बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर थाना रादौर प्रभारी वीरेंद्र राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर एटीएम चोरी किए जाने की घटना की गहनता से जांच की।

देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे

pnb atm machine looting at rathore
पुलिस के अनुसार रादौर बस स्टैंड के सामने जाट नगर में पीएनबी का एटीएम लगा है। सीसीटीवी की फुटेज से पता चला है कि सोमवार की तड़के 4-5 नकाबपोशों ने 3 बजकर 16 मिनट पर एटीएम कक्ष में प्रवेश किया और 3 बजकर 34 मिनट पर नकाबपोश एटीएम को ट्रैक्टर पर लोड करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 22 लाख से भरा एटीएम ही ले उड़े लुटेरे

pnb atm machine looting at rathore
पीएनबी बैंक प्रबंधक रादौर एलसी चौधरी ने बताया कि शनिवार की शाम को बैंक के कर्मचारियों ने एटीएम में लगभग 21 लाख, 74 हजार, 500 रुपये डाले थे। बैंक की ओर से एटीएम मशीन की देखरेख का ठेका एक कंपनी को दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed