इस बार की गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इन खूबसूरत देशों में जाइए। खर्चा भी बहुत कम पड़ेगा, देखिए
ज्यादातर लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं। कुछ खूबसूरत देश ऐसे भी हैं जहां घूमना-फिरना काफी सस्ता है। जिम्बाब्वे, कोस्टारिका जैसे देशों में घूमने की योजना बनाना स्मार्ट विकल्प है क्योंकि यहां भारतीय मुद्रा की कीमत ज्यादा है
कोस्टारिका : साल 2016 के दुनिया के शीर्ष खुशहाल देशों में शुमार कोस्टा रिका भारतीय यात्रियों की यात्रा को सच में सुखद बना सकता है। विनिमय दर भारतीय मुद्रा के पक्ष में हैं और इस खूबसूरत देश की यात्रा करने के लिए नवंबर में बुकिंग कराने से यात्रा आपको सस्ती पड़ेगी।
4 of 7
Places That Are Perfect For Summer Vacations
- फोटो : File Photo
पर्यटक गाड़ी से महज तीन घंटे में तट से तट की यात्रा कर सकते हैं। यहां आप स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग, जेट स्कीइंग, राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर इस देश में यात्रियों को रंग-बिरंगे एक से बढ़कर एक खूबसूरत तोते देखने को आसानी से मिल जाते हैं।
5 of 7
Places That Are Perfect For Summer Vacations
- फोटो : File Photo
जिम्बाब्वे : प्रकृति और पशुप्रेमियों के लिए यह देश सबसे उपयुक्त है। वन्यजीवों को आप सफारी के जरिए अच्छी तरह से देख सकते हैं। घूमने के लिए यह देश भी भारतीय रुपयों की कीमत के हिसाब से आपके बजट में हैं। आप यहां मशहूर विक्टोरिया जलप्रपात देख सकते हैं। माटोपोस नेशनल पार्क, मुटारे टाउन, चिनोहई गुफाओं आदि पर्यटन स्थल की सैर कर सकते हैं।