स्कूल सरकारी हैं, प्राइवेट पर भारी हैं, देखिए दाखिले की भीड़
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां एडमिशन आसान नहीं। 11वीं के दाखिले की दूसरी काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। देखिए, कैसी थी भीड़?
स्कूल सरकारी हैं, प्राइवेट पर भारी हैं, देखिए दाखिले की भीड़
एडमिशन के लिए आवेदन, स्कूल और स्ट्रीम चेंज कराने के लिए सुबह से छह सरकारी स्कूलों में काफी भीड़ रही। स्टूडेंट्स सुबह 8 बजे से पहले ही स्कूलों के बाहर कतार में लगे थे। जो स्टूडेंट्स 11वीं में एडमिशन के लिए आए थे उन्होंने 130 रुपये का प्रॉस्पेक्टस खरीदकर फॉर्म भरे।
स्कूल सरकारी हैं, प्राइवेट पर भारी हैं, देखिए दाखिले की भीड़
यह प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। 24 जुलाई को लिस्ट लगा दी जाएगी। इसमें काफी संख्या में स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन देने पहुंचे। साथ ही उन स्टूडेंट्स ने भी फॉर्म भरे जिन्हें पहली काउंसिलिंग में गवर्नमेंट स्कूल में एडमिशन मिल चुका है, लेकिन वह स्कूल और स्ट्रीम चेंज कराना चाहते हैं।
स्कूल सरकारी हैं, प्राइवेट पर भारी हैं, देखिए दाखिले की भीड़
जीएमएसएसएस मॉडर्न कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा में एडमिशन के लिए 160 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्ट्रीम और स्कूल चेंज करने के लिए आवेदन फॉर्म भरने 1000 हजार स्टूडेंट्स पहुंचे।
स्कूल सरकारी हैं, प्राइवेट पर भारी हैं, देखिए दाखिले की भीड़
जीएमएसएसएस-40 में न्यू एडमिशन के लिए 260 प्रॉस्पेक्टस बिके। वहीं स्ट्रीम और स्कूल चेंज कराने के लिए 1400 फॉर्म लिए गए और इनमें से 800 स्टूडेंट्स ने फॉर्म जमा करा दिए हैं।