फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी साजिश की फिराक में थे डेरा समर्थक, नामचर्चा घर से देखिए क्या-क्या मिला?

Sun, 27 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 27 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Petrol bombs and sticks found in namcharcha ghar
Ram Rahim Verdict
राम रहीम के 'भक्त' शरीफ तो बिल्कुल नहीं थे, देखिए उन्होने नामचर्चा घर में क्या-क्या इकट्ठा कर लिया था।
Petrol bombs and sticks found in namcharcha ghar
Ram Rahim Verdict
सरकारी आदेशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले के सभी 13 नामचर्चा घरों में ताले जड़ दिए हैं। नामचर्चा घरों में छानबीन के दौरान पुलिस को पेट्रोल बम, लाठियां व अन्य धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। पेट्रोल बम के मिलने से साफ है कि डेरा समर्थक बड़ी साजिश की फिराक में थे।
Petrol bombs and sticks found in namcharcha ghar
Ram Rahim Verdict
इस दौरान एक नामचर्चा में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य गेटों पर ताला जड़ने के बाद यहां पर एसडीएम द्वारा नोटिस भी चस्पा दिए गए हैं। भारी मात्रा में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol bombs and sticks found in namcharcha ghar
Ram Rahim Verdict
सुबह से ही विभिन्न थानों से पुलिस फोर्स प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नामचर्चा घरों में कार्रवाई करने के लिए जुटने लगे। कार्रवाई सबसे पहले नन्हेड़ा स्थित नामचर्चा घर से आरंभ हुई। यहां पर नाले के ठीक साथ बने नामचर्चा घर में कुछ युवा व महिलाएं मौजूद थी। पुलिस व फोर्स के आते यहां पर कार्रवाई आरंभ कर दी गई। अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने को कहा गया। सर्च अभियान के दौरान यहां से पुलिस को डंडे मिले जिन्हें जब्त किया गया।
विज्ञापन
Petrol bombs and sticks found in namcharcha ghar
Ram Rahim Verdict
बब्याल व गुरुनानक नगर के डेरों पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो बाबा समर्थक पहले ही डेरों से नदारद मिले, डेरों पर ताला जड़ा मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मुलाजिमों को मुख्य गेट से अंदर दाखिल करवाकर डेरे की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि डेरों में एक-दो डंडे जरूर मिले वो भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पहले से लगे तालों पर प्रशासनिक ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed