एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की बहादुरी पर बनी फिल्म 'नीरजा' के खिलाफ भनोट परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जानिए क्यों?
दरअसल, नीरजा फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी की मांग को लेकर भनोट परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से परिवार ने इस विवाद के हल के लिए आर्बिट्रेटर नियुक्त किए जाने की मांग की है।
3 of 9
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने याचिका पर सुनवाई करते हुए ब्लिंग इंटरनेशनल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को 11 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
मामले में अखिल मित्रा भनोट सहित परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से याचिका दाखिल की गई है। याचिका में भनोट परिवार की ओर से कहा गया है कि फिल्म बनाने से पहले फिल्म निर्माता कंपनी ब्लिंग इंटरनेशनल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और उनके परिवार के बीच समझौता हुआ था।
समझौते के तहत नीरजा के परिवार को इस फिल्म के प्रॉफिट से हिस्सा दिया जाना तय किया गया था। बाद में ब्लिंग इंटरनेशनल ने यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिल कर बनाई और फिल्म के 80 प्रतिशत अधिकार उसे दे दिए। इस तरह से इस फिल्म से हुए प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा फॉक्स स्टूडियो को चला गया।