अगर आप भी किसी मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस करने की सोच रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़िए, देखिए कि वहां पहले ही कितने केस लटके पड़े हैं।
2 of 12
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
दरअसल, लंबे समय से मंजूर पदों से लगभग आधे जजों की मौजूदगी के चलते पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या अब 3 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह हाल केवल हाईकोर्ट का ही नहीं है।
3 of 12
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब की जिला अदालतों में भी लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाईकोर्ट की ओर से लंबित मामलों की जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार मई 2017 तक हाईकोर्ट में 3 लाख 14 हजार 870 केस लंबित हैं।
आंकड़ों के अनुसार हाईकोर्ट में वर्ष 2016 के अंत तक ही लंबित केसों की संख्या 3 लाख पहुंच गई, जबकि वर्ष 2015 के अंत तक यह आंकड़ा 2 लाख 88 हजार 641 थी। हैरत की बात यह है कि...
हैरत की बात यह है कि 2017 में मई तक 57 हजार 926 नए केस हाईकोर्ट में दायर हुए, जिसमें से 45 हजार 369 केसों का निपटारा भी किया जा चुका है। गत वर्ष एक लाख 28 हजार 448 केस दायर किए गए और एक लाख 14 हजार केसों का निपटारा भी कर दिया गया था।