{"_id":"0cbdc6e31797a638afe4fe8600aa6358","slug":"pepper-thrown-in-eyes-of-punjab-policemen-and-escapee-with-criminals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को
Tue, 12 Jan 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Tue, 12 Jan 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च झोंककर कोर्ट में पेशी पर आए शातिर को हथकड़ी समेत बिना नंबर की कार में बैठाकर भगा ले गए साथी। वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 चौकी के पास घटी। हमलावरों ने पंजाब पुलिस के दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और कार्बाइन छीनने की भी कोशिश की। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवा तलाश शुरू की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को
2 of 5
फरार हुआ आरोपी मूल रूप से कैथल जिले के राजौंद थाना के गांव खेड़ी सिंबलबाली का है और उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस के मामले में पटियाला जेल में बंद विचाराधीन बंदी राजेश पहलवान को पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल बलकार सिंह और राजकुमार मंगलवार को कुरुक्षेत्र में मारपीट के एक मामले में अदालत में पेश करने लाए थे।
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को
3 of 5
पेशी के बाद शातिर राजेश को हथकड़ी लगाकर पुलिसकर्मी वापस पंजाब ले जाने के लिए नए बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। जब अदालत परिसर के पीछे सेक्टर-7 की पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो 6-7 लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। शातिर राजेश ने भी हमलावरों का साथ देना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और बहुत देर तक हमलावरों से उलझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को
4 of 5
हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक दी और राजेश को लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिमरदीप सिंह ने भी मौका देखा और दोनों पुलिस कर्मियों से जानकारी हासिल की। एसपी के अनुसार शातिर और हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ा ले गए शातिर को
5 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा और उनकी कार्बाइन छीनने की भी कोशिश की। दोनों पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च झोंक दी। एसपी को देखकर हेडकांस्टेबल बलकार सिंह रो पड़े। सिमरदीप सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शातिर के गांव में भी एक टीम भेजी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।