अभिनेत्री रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पंजाब के कई जिलों में लोग सड़क पर उतरे और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने तीनों का पुतला भी फूंका। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट और बटाला से प्रदर्शन की खबर है।
रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान को लेकर बढ़ा विवाद, पंजाब में सड़कों पर उतरे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाल दल (बादल) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्रिश्चियन दलित फ्रंट के सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर बाद अजनाला चौक में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह, निर्देशक और निर्माता फराह खान के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया। शिअद और फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने तीनों के पुतले एक रिक्शे में रखे और अजनाला के सभी बाजारों में घुमाया। गुस्साए प्रदर्शनकारी तीनों स्टारों के खिलाफ नारेबाजी कर इनको गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
एसजीपीसी सदस्य जोध सिंह समरा ने कहा कि तीनों बॉलीवुड स्टार ने मसीह भाईचारे की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इन्हें याद रखना चाहिए कि लोगों से मिले प्यार के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अहंकार में दबे कलाकार जन भावनाओं के साथ अक्सर खिलवाड़ करने का दु:साहस करते हैं। शिअद फ्रंट के साथ है। ईसाई भाईचारे के धार्मिक शब्द के प्रति गलत बोलना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तीनों पर दर्ज एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया जाए और इनके शो को भी बंद किया जाए।
पठानकोट में भी जलाया पुतला
फराह खान, कामेडियन भारती सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को पठानकोट में ईसाई भाईचारे ने उनके पुतलों के साथ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही दस दिन में गिरफ्तारी न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी। भाईचारे ने सैम मसीह मिंटू की अध्यक्षता में शाहपुरकंडी मेन बाजार में रोष मार्च निकाला और बाद में मुख्य बैंक चौक में भारती सिंह, फराह खान और रवीना टंडन के पुतले जलाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मुख्य बैंक चौक में रोष प्रदर्शन के दौरान जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रोष प्रदर्शन में पास्टर बीके हंस, पास्टर विलीयम, पास्टर राजा, सुखदेव मसीह, परवेज मसीह, राहुल पास्टर ने टीवी शो के दौरान सेलिब्रिटी पर लोगों की धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उक्त कलाकारों ने प्रभु यीशु मसीह का अनादर किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों सेलिब्रिटी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। अभी तक उनको पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना में भी लोगोें ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बटाला में लोगों ने पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।