फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People gathered at punjab's Khanna for Support of CAA

खन्ना में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरे लोग, विरोध करने वाले दलों का फूंका पुतला

Sun, 22 Dec 2019 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
People gathered at punjab's Khanna for Support of CAA
सीएए के समर्थन में खन्ना में रैली। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के खन्ना में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों ने विशाल रैली निकाली। रैली में लोगों के साथ कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस और कानून का विरोध करने वाली अन्य राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


इससे पहले हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने विभिन्न बाजारों में रैली निकाली गई और देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर सीएए समर्थकों ने कांग्रेस सहित विरोध करने वाले राजनीतिक पार्टियों को आडे़ हाथ लिया। उन्होंने इन पार्टियों को देश का 'गद्दार' करार दिया। विशाल रैली कब्जा फैक्ट्री रोड से होते हुए मॉडल टाऊन, अमलोह रोड, बुक्स मार्केट से होते हुए ललहेडी रोड चौक पर जाकर पुतला फूंका गया। सीएए समर्थकों ने रोड भी जाम किया और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी राजन परमिंदर सिंह को अपना मांगपत्र भी सौंपा।

विज्ञापन

इस मौके पर शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली, राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरी, जिला प्रधान अवतार मौर्य, संस्था सेवा अध्यक्ष अनुज छाहडिया, श्री सनातन धर्म सर्वहितकारी सेवा मंडल खन्ना की ओर से कमल कपूर, प्रभु श्री रामलीला कमेटी खन्ना की ओर से राजेश कुमार, श्री गणपति सेवा संघ नाभा कॉलोनी खन्ना की ओर से रविंदर रवि, बाबा गणपति सेवा संघ खन्ना की ओर से सतीश वर्मा, शिव कांवड़ सेवा संघ से ललित शर्मा, एकता वेलफेयर क्लब, जय मां गौरी शंकर सेवा संघ खन्ना, विश्व हिंदू परिषद खन्ना, भारत विकास परिषद, खन्ना, सेल्फ एंप्लाइज वेलफेयर सोसाइटी, भाजपा जिला प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ भाजपा नेता बलजिंदर सिंगला, मंडल प्रधान अनूप शर्मा, डॉ. सोमेश बत्ता और पार्षद सुधीर सोनू ने एक सुर में कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए यह कानून अति आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने की जगह कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए घटिया राजनीति कर रहे हैं। आज तक कुछ पार्टियां दंगे करवाकर ही सत्तासीन होती रही हैं लेकिन अब यह नहीं चलेगा। कुछ लोग देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिव सेना पंजाब पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

इस अवसर पर शिव सेना पंजाब सचिव ललित शर्मा, सिटी प्रधान जतिंदर नारंग, जिला चेयरमैन संजीव चौधरी, यूथ प्रधान प्रीत कुमार, सोहनलाल, सोनू खीवा, रामजीत केसरी, अनिल भारती, संतोष, विनोद तिवाडी, सुरेंदर, सुरेश, मनोज गुप्ता, प्रदीप शर्मा, सुमित रामपाल, राजेश राजा, संदीप सोनू, बंटी, विजय, करण, गणेश, शिबू, नीरज, मनोज, सोनू, राजू, अजय पाल, सतीश, कृष्ण, सुक्खी, केशव, नोनू, राजा गिरी, मोनू मुकेश, हरकेश कुमार, सुमित शर्मा, राकेश कुमार और लड्डू मौजूद रहे। पाकिस्तान से आए हुए हिंदू परिवार के सदस्य पुजारी शर्मा, बनवारी लाल भी इस सभा में मौजूद रहे और उन्होंने मोदी सरकार का धन्यवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed