{"_id":"582a99c14f1c1b61368fea64","slug":"people-calling-banks-and-chartered-accountant-to-convert-black-money-in-white","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंकों के पास आ रही ऐसी कॉल्स, सुनकर हंसेंगे भी और सोचेंगे भी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के पास आ रही ऐसी कॉल्स, सुनकर हंसेंगे भी और सोचेंगे भी आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Nov 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के नोट बंदी की घोषणा के बाद से लोगों ने बैंक में काम करने वालों का सुख चैन छीन लिया है। कॉल्स भी ऐसी, हंसेंगे आप।
बैंक
- फोटो : amar ujala
बैंक अधिकारियों से लेकर अन्य स्टाफ को लोग फोन कर कालेधन को सफेद करने का तरीका पूछ रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी के अनुसार उनके पास रोजाना ऐसे ढेरों कॉल आ रहे हैं कि कालेधन को सफेद करने का तरीका क्या है? इसके लिए वह सरकारी तरीके से लेकर किसी भी तरह का जुगाड़ लगाने तक को तैयार हैं। लोग किसी भी तरह से पैसे को नई करेंसी में कन्वर्ट करवाने को तैयार हैं।
एटीएम में भी कैश खत्म
- फोटो : अमर उजाला
बैंक अधिकारी के अनुसार इसके लिए लोग उन्हें 10 से 30 फीसदी तक कमीशन भी देने को तैयार हैं। हालांकि उनके मना करने के बावजूद वह बार-बार उन्हें कॉल कर रहे हैं। कुछ लोगों के बार-बार कॉल करने पर पुलिस में शिकायत करने की बात करने से कॉल आने बंद हुए। इसके बावजूद रोजाना सैकड़ों कॉल आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने अधिकतर अंजान कॉल रिसीव करने ही बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : amar ujala
वहीं कुछ बैंक कर्मियों के अनुसार उनके पास जो भी कस्टमर नोट एक्सचेंज, जमा कराने और निकालने के लिए आ रहे हैं, वह भी अधिक विड्राल से एक्सचेंज कराने के तरीके पूछ रहा है। कुछ लोग जो जरूरतमंद हैं और उनका सारा पैसा सफेद है, वह इसके लिए सरकारी तरीके ही पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक
कुछ बैंक अधिकारियों के अनुसार लोग अपनी ब्लैक मनी को जनधन खातों या अन्य तरह के खातों के जरिए कन्वर्ट कराने की प्रक्रिया पूछ रहे हैं। वहीं कई लोग करेंसी एक्सचेंज की मौजूदा प्रक्रिया के जरिए भी ब्लैक मनी सफेद में कन्वर्ट करवाने के लिए हर तरह के तरीके अपना रहे हैं।