फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद की बेटी बोली, जब आतंकी हमला हुआ मैं पापा के साथ थी

Fri, 15 Jan 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन

शहीद की बेटी बोली, जब आतंकी हमला हुआ मैं पापा के साथ थी

pathankot terror attack martyr fateh singh daughter madhu interview

पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए गुरदासपुर के बहादुर जवान फतेह सिंह की बेटी ने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि जब आतंकी हमला हुआ, वो पापा के साथ थी। पढ़ें बातचीत।

शहीद की बेटी बोली, जब आतंकी हमला हुआ मैं पापा के साथ थी

pathankot terror attack martyr fateh singh daughter madhu interview

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को हुए बेशक एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन इस हमले का दर्द व भयानक मंजर आज भी उस हमले में शहादत का जाम पीने वाले गांव झंडा गुज्जरां निवासी कैप्टन फतेह सिंह की बेटी मधुराधा ठाकुर की आंखों में साफ देखने को मिला।

शहीद की बेटी बोली, जब आतंकी हमला हुआ मैं पापा के साथ थी

pathankot terror attack martyr fateh singh daughter madhu interview

मधु तारागढ़ के सरकारी स्कूल में 1996 में पुलवामा में शहीद हुए लेफ्टिनेंट गुरदीप सलारिया के श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने आई थीं। उस हमले को याद कर मधु आज भी सिहर उठती हैं। मधु ने नम आंखों से कहा कि जहां हमें पापा के जाने का गम है वहीं गर्व भी है कि उन्होंने अपना बलिदान दे कर एयरबेस में मौजूद हजारों लोगों के प्राणों को बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की बेटी बोली, जब आतंकी हमला हुआ मैं पापा के साथ थी

pathankot terror attack martyr fateh singh daughter madhu interview

मधु ने पत्रकारों को बताया कि नववर्ष का पहला दिन आज भी उसे याद है, जब उसके पापा ने सुबह उसे नववर्ष की बधाई दी, लेकिन उस समय कदापि यह अहसास नहीं था कि नववर्ष की वह बधाई हमारे परिवार के लिए आखिरी होगी। उसने कहा कि उस रात दो बजे जब पापा ड्यूटी गए तो हम सब को जगाकर हमें अपार स्नेह की नजरों से देखते हुए कहने लगे कि कल छुट्टी लेकर मैं आपको मऊ (मध्य प्रदेश) छोड़ आऊंगा।

विज्ञापन

शहीद की बेटी बोली, जब आतंकी हमला हुआ मैं पापा के साथ थी

pathankot terror attack martyr fateh singh daughter madhu interview

मधु ने बताया कि वह मऊ (मध्य प्रदेश) से कुछ दिन पहले मैं अपनी माता शोभा ठाकुर व भाई नीतिन के साथ छुट्टियां काटने आई थी। मगर पापा के ड्यूटी जाने के एक घंटे बाद ही गोलियों की आवाज से सारा एयरबेस दहल उठा। अचानक उस हमले से हम घबरा उठे तथा लाइट बंद करके बेड के नीचे छुप गए। बम के धमाकों से हमारे क्वार्टर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed