पठानकोट आतंकी हमला: आईबी की जांच के दायरे में एसपी
पठानकोट के वायुसेना एयरबेस पर अलसुबह हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसी आईबी की जांच के दायरे में एसपी भी आ गए हैं। देखिए क्या है मामला।
पठानकोट आतंकी हमला: आईबी की जांच के दायरे में एसपी
पठानकोट के वायुसेना एयरबेस पर अलसुबह हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसी आईबी की जांच के दायरे में गुरदासपुर के एसपी भी आ गए हैं। दरअसल एसपी सलविंदर सिंह की वीरवार रात को गाड़ी छीनने और अपहरण की वारदात में आईबी ने अपने तौर पर जांच शुरू कर दी है। आईबी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
पठानकोट आतंकी हमला: आईबी की जांच के दायरे में एसपी
अब तक की जांच के अनुसार एसपी की नीली बत्ती वाली गाड़ी अमृतसर-पठानकोट टोल प्लाजा क्रास करके निकली थी, जिसको आतंकवादी चला रहे थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है।
पठानकोट आतंकी हमला: आईबी की जांच के दायरे में एसपी
जांच इस बात की भी की जा रही है कि जब एसपी सलविंदर सिंह का तबादला तीन दिन पहले पीएपी कर दिया गया था, तो वह पठानकोट इलाके में क्या कर रहे थे। एसपी ने तर्क दिया है कि वह धार्मिक डेरे पर माथा टेकने आए थे। उनके साथ गनमैन भी नहीं था। केवल उनका कुक मदन लाल और दोस्त ज्वेलर राजेश ही था।
पठानकोट आतंकी हमला: आईबी की जांच के दायरे में एसपी
एसपी गाड़ी भी खुद ड्राइव कर रहे थे। सवाल उठता है कि आखिरकार एसपी सुरक्षा साथ लेकर क्यों नहीं गए। उनके साथी राजेश की गर्दन पर चाकू मारा गया तो एसपी को क्यों छोड़ा गया।