{"_id":"ed072cca3cb4050fbf73d125a2c7c62d","slug":"pathankot-terror-attack-disclosure-on-terrorist-and-nsg-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा
Thu, 14 Jan 2016 02:56 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पठानकोट एयरबेस अटैक से दो दिन पहले 30 दिसंबर को ही एनएसजी ने पठानकोट में संभाल लिया था मोर्चा। इसकी वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया। तस्वीरों में पूरी खबर। रिपोर्ट: सुरजीत सिंह सत्ती, चंडीगढ़
आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा
2 of 5
पठानकोट एयरबेस अटैक से दो दिन पहले 30 दिसंबर को ही एनएसजी पठानकोट पहुंच गई थी। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार एनएसजी यदि समय रहते पठानकोट एयरबेस पर मोर्चा नहीं संभाल लेती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि आतंकी हमले की खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद पाकिस्तान सीमा से सटे सभी आर्मी और बीएसएफ कैंपों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा
3 of 5
पठानकोट हमले के बाद हरकत में आई खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पहले से ही आतंकी हमले की आशंका जताई जा चुकी थी। खुफिया एजेंसियों की चेतावनी था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश-ए-मोहम्मद पर लगातार भारत में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने का दबाव बनाए हुए हैं, और ऐसी स्थिति में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा
4 of 5
अमूमन नव वर्ष व त्योहारों के मौके पर आतंकी गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। और इस बार भी नववर्ष पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट था। इसी वजह से एनएसजी ने एहतियातन पठानकोट में मोर्चा संभाल लिया। यह एहतियात उस स्थिति में और भी कारगर साबित हुआ जब हमले के बाद आतंकियों की घुसपैठ के तार खुलने शुरू हुए।
विज्ञापन
आतंकी हमले से 2 दिन पहले एनएसजी ने संभाल लिया था मोर्चा
5 of 5
सूत्र बताते हैं कि पठानकोट एयरबेस में मार गिराए गए आतंकियों के कब्जे से एनआईए को कुछ सिम कार्ड भी बरामद हुए थे। इनकी काल डिटेल व लोकेशन की जांच के दौरान सामने आया कि आतंकी हमले से तीन दिन पहले ही पठानकोट क्षेत्र में घुस चुके थे और हमले से पहले वहीं सक्रिय रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।