फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’

Mon, 04 Jan 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 04 Jan 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन

पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’

pathankot terror attack, agency trace terrorist call to pakistan

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद एजेंसियों ने पाकिस्तान से पठानकोट आई एक कॉल ट्रेस की, जिसमें आतंकी की अपनी मां से हुई बातचीत पता चली। देखिए मामला।

पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’

pathankot terror attack, agency trace terrorist call to pakistan

एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी ने कॉल कर प‌ाकिस्तान में अपनी मां से कहा कि मैं फिदायीन मिशन पर हूं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आतंकी मारा गया है या उन दो में शामिल है जिनके अब भी पठानकोट एयरबेस में छिपे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की पाकिस्तान में चार बार बातचीत हुई।

पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’

pathankot terror attack, agency trace terrorist call to pakistan

कैसे घुसे स्टेशन में: बताया जा रहा है कि आतंकी दो टुकड़ियों में सेना की वर्दी पहने एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांदकर अंदर घुसे। एक टुकड़ी रेजिडेंशियल एरिया की तरफ और दूसरी तकनीकी क्षेत्र में घुस गई। आतंकी आत्मघाती हमले की फिराक में थे लेकिन असफल होने पर उन्होंने ग्रेनेड फेंके और जवानों पर फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’

pathankot terror attack, agency trace terrorist call to pakistan

इसलिए चुना पठानकोटः पठानकोट का एयरफोर्स स्टेशन अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है। यहां बड़े हथियार रखे जाते हैं। युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। मिग-21 लड़ाकू विमानों के लिए भी पठानकोट बेस स्टेशन है। अगर आतंकी तकनीकी क्षेत्र तक पहुंच जाते तो स्टेशन को भारी नुकसान होता। कई लड़ाकू जहाज और हेलीकॉप्टर बर्बाद हो जाते।

विज्ञापन

पाक में मां को फोन पर बोला आतंकी, ‘मैं फिदायीन मिशन पर हूं’

pathankot terror attack, agency trace terrorist call to pakistan

आतंकी के पास था एसपी का फोनः बताया जा रहा है कि एसपी सलविंदर सिंह के गनमैन कुलविंदर सिंह ने अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसपी के मोबाइल पर कॉल की तो सामने से किसी ने कहा ‘सलाम आलेकुम’। इसके बाद गनमैन ने बताया कि फोन एसपी का है तो कॉल काट दी गई। ऐसा अंदेशा है कि एसपी का फोन किसी आतंकी ने ही उठाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed