फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबाला स्टेशन उड़ाने की धमकी, मिला विस्फोटक

Mon, 11 Jan 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 11 Jan 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन

अंबाला स्टेशन उड़ाने की धमकी, मिला विस्फोटक

pathankot attack, heavy Explosive found at ambala cantt railway station
पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के बाद जारी हाईअलर्ट के बीच अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर विस्फोटक मिलने के बाद दहशत फैल गई। देखिए, पूरा मामला।

अंबाला स्टेशन उड़ाने की धमकी, मिला विस्फोटक

pathankot attack, heavy Explosive found at ambala cantt railway station

इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ के अफसर इसलिए भी ज्यादा टेंशन में थे, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें इनपुट मिला था कि अंबाला कैंट के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शाम सात बजे बम ब्लास्ट कर दिया जाएगा, इसलिए अफसर, जवानों और कमांडों की टीम के साथ अंबाला कैंट स्टेशन को खंगाल रहे थे। विस्फोटक के मिलने से आरपीएफ और जीआरपी के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने आर्मी के दो जवानों को हिरासत में ले लिया।

अंबाला स्टेशन उड़ाने की धमकी, मिला विस्फोटक

pathankot attack, heavy Explosive found at ambala cantt railway station
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। दो कट्टों में 40 पैकेट सिलिकॉन ग्रेनाइट चेकिंग के दौरान दो सैन्य कर्मियों से बरामद की गई। दोनों को जीआरपी ने हिरासत में लिया है। ये दोनों सैन्य कर्मी पंजाब की बठिंडा छावनी में तैनात हैं। विस्फोटक को अंबाला छावनी स्थित गांधी मार्केट से खरीदा गया था और सैन्य कर्मी इसे बठिंडा ले जाने के लिए दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला स्टेशन उड़ाने की धमकी, मिला विस्फोटक

pathankot attack, heavy Explosive found at ambala cantt railway station
शुक्रवार रात अंबाला कैंट स्टेशन पर बम की अफवाह पर आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया तो दो सैन्य कर्मियों से दो कट्टों में विस्फोटक सामग्री मिली। आरपीएफ कमांडेंट, सहायक सिक्योरिटी कमिश्नर, जीआरपी एसपी, जीआरपी डीएसपी, अंबाला एसडीएम, एसीपी समेत सेना अफसर पहुंच गए। देर रात तक इस मामले की कार्रवाई जारी रही। आरपीएफ और जीआरपी समेत सेना अफसरों ने भी दोनों जवानों से पूछताछ की।
विज्ञापन

अंबाला स्टेशन उड़ाने की धमकी, मिला विस्फोटक

pathankot attack, heavy Explosive found at ambala cantt railway station
सूत्रों के अनुसार अभी तक हिरासत में लिए गए सैन्य कर्मियों ने बताया कि वे बठिंडा की एक यूनिट में ड्यूटी करते हैं और वहीं के एक अफसर ने उन्हें अंबाला कैंट स्थित डीलर से इस पदार्थ को खरीदकर बठिंडा लाने के लिए कहा था। उनको डीलर ने इसकी सप्लाई स्टेशन पर ही दी थी। ये सामग्री प्लास्टिक के दो कट्टों में थी और वे इसे बठिंडा ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोनों कट्टों में एक-एक किलो के 40 पैकेट मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed