{"_id":"59ccecca4f1c1b78548b4c7e","slug":"panchkula-violence-role-of-nri-s-under-scanner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: राम रहीम के NRI गुंडे, दंगा फैलाने के लिए विदेशों से भी हुई थी फंडिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: राम रहीम के NRI गुंडे, दंगा फैलाने के लिए विदेशों से भी हुई थी फंडिग
Fri, 29 Sep 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ram rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान काफिले में डेरा सच्चा सौदा, सिरसा की आठ गाड़ियों पर पुलिस की निगाहें टिकी हैं। काफिले की इन गाड़ियों में कौन, कैसे और क्यों आया, इस बारे में पंचकूला पुलिस ने विपासना को नोटिस भेजकर तमाम जानकारियां मांगी है।
2 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
माना जा रहा है कि वीरवार को डेरा की चेयरपर्सन खुद या उनके प्रतिनिधि इस संबंध में पुलिस को ब्यौरा मुहैया करवाएंगे। हिंसा फैलाने के पीछे विदेश से भी फंडिंग किए जाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस तमाम पहलुओं को खंगाल रही है। हिंसा के पीछे इटली और ऑस्ट्रेलिया से भी कुछ एनआरआई के पंचकूला पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
3 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा फैलाने वालों में न केवल अन्य आसपास के प्रदेशों से डेरा समर्थक पहुंचे, बल्कि इस दौरान कुछ अप्रवासी भारतीय(एनआरआईं) के नाम भी दंगे की साजिश में सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पंचकूला में दंगा भड़काने और इसकी साजिश रचने वालों को विदेश से भी फंडिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
इनमें इटली, ऑस्ट्रेलिया से कुछ एनआरआई पंचकूला पहुंचे थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि इनके विदेश चले जाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से भी मदद लेने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा को अंजाम देने के लिए सिरसा से काफिले में 218 गाड़ियों रवाना हुई थी। लेकिन इनमें से रास्ते में कई गाड़ियों इधर उधर भटक गईं। पंचकूला पुलिस ने काफिले के साथ पहुंची 56 वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजकर उनसे जानकारियां मांगी हैं। विपासना से पुलिस ने डेरा की आठ गाड़ियों के मालिक, 25 अगस्त को वाहनों के ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर, गाड़ी का मॉडल, गाड़ी कहां से आई और कहां इनमें कितने लोग पंचकूला पहुंचे, इस बारे में तमाम जानकारियां मांगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।