{"_id":"592a94794f1c1b7b6b8b4593","slug":"pakistani-national-rasraj-rajput-alias-raja-don-t-want-to-live-in-pakistan-emotional-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये पाकिस्तानी पाकिस्तान में ही नहीं रहना चाहता, बताई पड़ोसी देश की खौफनाक सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पाकिस्तानी पाकिस्तान में ही नहीं रहना चाहता, बताई पड़ोसी देश की खौफनाक सच्चाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
ये शख्स पाकिस्तानी है और पाकिस्तान में ही नहीं रहना चाहता
इस शख्स को देखिए, ये पाकिस्तानी नागरिक है और पाकिस्तान में ही नहीं रहना चाहता। इसने पाकिस्तान का वो खौफनाक सच बताया, जानकर होश उड़ जाएंगे आपके।
ये शख्स पाकिस्तानी है और पाकिस्तान में ही नहीं रहना चाहता
मैं हिंदू हूं, यहीं रहना चाहता हूं
मैं हिन्दू हूं और हिंदुस्तान में रहना चाहता हूं। पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं, इसलिए अब वहां नहीं जाना चाहता। मैं कोई पाकिस्तानी एजेंट नहीं हूं। ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो पाकिस्तान में अत्याचार सहन करने के बाद हिन्दुस्तान आ गए हैं और अब वापस नहीं लौटना चाहते।
– राजा, पाकिस्तानी नागरिक

वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में नाहरा-नाहरी रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में वीरवार को यह पाकिस्तानी दबोचा गया। आईबी, सीआईडी और लोकल पुलिस की टीम ने छापेमारी करके इस पाकिस्तानी को पकड़ा। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार करके लाइनपार थाने में ले आएं और रात भर पूछताछ करते रहे। उसके पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम राजा है और वह मूलरूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत लकराना की हिंदू कॉलोनी का रहने वाला है। वह साल 2013 में भारत आया था और फरवरी 2017 में उसके वीजा की अवधि खत्म हो गई। पिछले पांच-छह महीने से वह बहादुरगढ़ में रह रहा था। वह यहां इस्कॉन मंदिर में सेवादार बनकर रह रहा था। पकड़ने के बाद एनआईए के अधिकारी उसे दिल्ली ले गए थे।
विज्ञापन
वीजा खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार
दो दिन की पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों व स्थानीय पुलिस को जब उसके पास से एक-एक कागजात असली मिले तो उसे छोड़ दिया व उसकी इच्छा के अनुसार उसे मंदिर में सेवा करने के लिए रहने की इजाजत भी दे दी। गौरतलब है कि रसराज को पाकिस्तानी एजेंट होने की संभावना पर दो दिन पहले आईबी ने काबू करके दिल्ली में एनआईए के अधिकारियों ने पाकिस्तान सेल में पूछताछ की थी।