फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक हिन्दुओं ने मांगा हरिद्वार का वीजा, बोले- अस्थियां वापिस नहीं जाएंगी पाकिस्तान

Fri, 16 Feb 2018 09:55 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 16 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
pakistani hindu people tweet to sushma swaraj for pm modi help
पाकिस्तानी हिन्दू
पाकिस्तानी हिन्दुओं ने ट्वीट करके पीएम मोदी से हरिद्वार का वीजा मांगा और कहा कि सालों से संभाल रखी हैं, अब अस्थियां वापिस पाकिस्तान नहीं जाएंगी।
pakistani hindu people tweet to sushma swaraj for pm modi help
पाकिस्तानी हिन्दू
सोमवार को पाकिस्तान से पांच दिन के वीजा पर आया हिन्दू जत्था के सामने बड़ी समस्या पाक से लाई गई अस्थियों ने खड़ी कर दी है। अस्थियों को हरिद्वार विसर्जन का मामला बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज तक पहुंच गया। जत्थे के लीडर मुकेश राणा ने कहा कि उन्होंने हरिद्वार में अस्थियों को विसर्जन करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से गुहार लगाते हुए ट्विटर पर उन्हें संदेश भेजा है।
pakistani hindu people tweet to sushma swaraj for pm modi help
पाकिस्तानी हिन्दू
संदेश में लिखा गया कि पाक से आए उन हिन्दू परिवारों को पांच दिन का वीजा बढ़ाकर हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने की इजाजत दें। क्योंकि अस्थियां अब पाकिस्तान नहीं जाएंगी। यही नहीं उन्होंने यह भी विदेश मंत्री को लिखा है कि अधिकांश अस्थियां उस परिवार की हैं जिनके पूर्वज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस इलाके से हैं जहां से वो पहली बार जीतकर गुजरात के सीएम बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani hindu people tweet to sushma swaraj for pm modi help
पाकिस्तानी हिन्दू
‘पैसा’ नहीं हमें सम्मान चाहिए कहकर रो पड़ी ‘लक्ष्मी’
पाक से आई लक्ष्मी कहती है कि हमें पैसा नहीं बल्कि सम्मान चाहिए। पूर्वजों की गलती का खामियाजा ही है कि पाक में हिन्दू प्रताड़ित होते हैं और भारत में शरण नहीं मिलती। हमारे पूर्वजों की धरती गुजरात है। मेरी उम्र 44 वर्ष गुजर गई है, पहली बार भारत आई हूं। मैं अपने साथ अस्थियां लाई थी, जिसे विसर्जन करने की इजाजत तक नहीं मिल रही है। इतना कहकर लक्ष्मी भावुक हो गई और आंसुओं को रोक न सकी।
विज्ञापन
pakistani hindu people tweet to sushma swaraj for pm modi help
पाकिस्तानी हिन्दू
शिवरात्रि की छुट्टी के वजह से कल करेंगे पाक दूतावास से बात
जत्थे के लीडर मुकेश राणा कहते हैं कि शिवरात्रि की आज छुट्टी होने के वजह से कल सुबह दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास अधिकारी से भी बात करेंगे ताकि अस्थियों को हरिद्वार ले जाने की इजाजत मिले और पूर्वजों को मोक्ष।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed