फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine's Day: युवराज सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी, जानिए एक्ट्रेस से कैसे हुआ प्यार?

Wed, 14 Feb 2018 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
valentine's day, romantic love story of cricketer yuvraj singh
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Instagram
वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं देश के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी। जानिए कैसे हेजल कीच उनके प्यार में पड़ गई थी?
valentine's day, romantic love story of cricketer yuvraj singh
संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह एक क्रिकेटर और हेजल कीच अदाकारा, लेकिन हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती, लेकिन बिल्कुल सच है। युवराज सिंह तीन साल तक वो लगातार कोशिश करते हैं कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी
valentine's day, romantic love story of cricketer yuvraj singh
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Facebook
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं। तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज सोशल मीडिया फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine's day, romantic love story of cricketer yuvraj singh
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Facebook
युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
 
विज्ञापन
valentine's day, romantic love story of cricketer yuvraj singh
युवराज सिंह और हेजल कीच
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। बता दें कि अब दोनों की शादी हो चुकी है। 30 नवंबर 2016 को वे परिणय सूत्र में बंधे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed