{"_id":"58e4eb754f1c1b4c3e5b694e","slug":"owner-doesn-t-want-to-sell-his-donkey-even-in-5-lacs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए जानवरों के 'विक्की डोनर' से, कमाई जानकर हैरान रह जायेंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए जानवरों के 'विक्की डोनर' से, कमाई जानकर हैरान रह जायेंगे!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
55 इंच का सोनू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म विक्की डोनर तो आपने देखी ही होगी, लेकिन आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं जानवरों के 'विक्की डोनर' से, जिसकी कमाई जानकर आप दंग रहे जायेंगे।
55 इंच का सोनू
55 इंच लंबे सोनू की सराहना करने वाले अभी तक कई खरीदार आए, लेकिन इसके साथ जुड़ाव की वजह से इसके मालिक पांच लाख की मोटी रकम के एवज में भी बेचने को राजी नहीं हैं। उसका मालिक राजू कुमार अपने सोनू को बेचना नहीं चाहता, क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता है।
55 इंच का सोनू
हरियाणा के झज्जर स्थित बेरी में चल रहे तीन दिवसीय पशु मेले में भले ही बिजनेस मंदा हो, लेकिन एक गधा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गधा काफी लंबा और स्मार्ट है और उसका नाम सोनू है। बता दें कि पशु मेले में आए अन्य गधों की लंबाई 20-30 इंच है, जबकि सोनू उनसे काफी आगे ठहरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
55 इंच का सोनू
साढ़े तीन साल के सोनू को पांच लाख में बेचने का प्रस्ताव भी राजू के पास आया था, लेकिन उसने मना कर दिया। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राजू के लिए सोनू काफी अहम है, क्योंकि उसी के सहारे उसका व्यापार चलता है।
विज्ञापन
55 इंच का सोनू
वह हर मादा गधे से सहवास कराने के लिए क्लाइंट से पांच से आठ हजार रुपये लेता है और पूरे सीजन, खासकर गर्मी में कमाई 2 लाख रुपये तक हो जाती है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि सोनू जानवरों का विक्की डोनर है। राजू सोनीपत जिले के नया बांस गांव का रहने वाला है। खास बात है कि सोनू की रखरखाव और खानपान के लिए ही हर महीने उसका मालिक राजू उस पर करीब 17 हज़ार रुपये तक खर्च करता है।