फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 पार हैं तो ध्यान दें, हड्डियों की अनदेखी मौत का खतरा बढ़ा सकती है

Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
osteoporosis, bone problems after 40 may cause of death
हड्डियों की अनदेखी
महिलाएं हों या पुरुष, 40 की उम्र पार करते ही ‌हड्डियों का चेकअप करवाते रहें। इनकी अनदेखी न करें। नहीं तो‌ बढ़ जाएगा मौत का खतरा, जानिए कैसे?


 
osteoporosis, bone problems after 40 may cause of death
bones
पीजीआई में हुई एक स्टडी के अनुसार, 40 वर्ष की उम्र पार करते ही खासकर महिलाओं में स्टियोपोरोसिस की शिकायत शुरू हो जाती है। इससे हड्डियां कमजोर होती है और हल्का झटका पड़ने पर टूट जाती हैं। कमजोर हड्डी बेड से गिरने पर भी टूट सकती है या फिर बाथरूम में फिसलने के दौरान भी। युवा अवस्था में जब ऐसी घटना होती है तो फ्रैक्चर की संभावना काफी कम होती है, क्योंकि हड्डियां मजबूत होती है।
osteoporosis, bone problems after 40 may cause of death
आस्टियोपोरोसिस की बीमारी
इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के डाक्टर संजय बडाडा कहते हैं कि स्ट्रोजन नाम का एक हार्मोन होता है, जिसका काम कैल्शियम को मेंटेन करना होता है। जब कैल्शियम की कमी हो जाती है तो हार्मोन हड्डियों का चूरा चूसने लगता है। इससे धीरे-धीरे हड्डियां अंदर से खोखली हो जाती हैं। खोखली होने से उनमें फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं हड्डियां कमजोर होने के पीछे मुख्य वजह कैल्शियम की कमी और कैल्शियम की कमी से आस्टियोपोरोसिस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
osteoporosis, bone problems after 40 may cause of death
आस्टियोपोरोसिस की बीमारी
हड्डियों में कैल्शियम की कमी का पता डैक्सास्कैन से पता चल जाता है। यदि बार-बार हड्डियों में फ्रैक्चर हो तो इसकी एक बार डैक्सा स्कैन से जांच जरूर करवाएं। पुरुषों को 60 साल के बाद और महिलाओं को 45 साल के बाद साल में एक बार हड्डियों की जांच करवानी चाहिए। यदि डायबिटीज और थायराइड है तो आम व्यक्ति के मुकाबले तीन गुना ज्यादा हड्डियों के कमजोर होने के चांस हैं।
विज्ञापन
osteoporosis, bone problems after 40 may cause of death
आस्टियोपोरोसिस की बीमारी
इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. अनिल भंसाली ने बताया कि डायबिटीज, थायराइड के बाद आस्टियोपोरोसिस तीसरी सबसे बड़ी बीमारी है, जो साइलेंट किलर की तरह है। इस बीमारी को आसानी से रोका जा सकता है। मगर यदि एक बार हो गई तो काफी रुपया खर्च होता है और जान भी जा सकती है। हड्डियों की एक नहीं बल्कि 100 से ज्यादा बीमारी है, लेकिन आस्टियोपोरोसिस से हड्डियां जल्दी टूटती हैं और कई लोगों की मौत भी हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed