{"_id":"5a0e956a4f1c1bc9678bc337","slug":"mtv-roadies-rising-14-winner-shweta-mehta-in-tv-badho-bahu-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाने वाली लड़की सिखाएगी कुश्ती, जानिए कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाने वाली लड़की सिखाएगी कुश्ती, जानिए कौन?
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Shweta Mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधों पर बिठाकर तहलका मचाने वाली 'धाकड़' बेटी अब कुश्ती 'कोच' बनने जा रही है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
श्वेता मेहता
- फोटो : SELF
ये है हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी और एमटीवी रोडीज 2017 की विनर श्वेता मेहता की और ये रुपहले पर्दे पर बहू का किरदार निभाती नजर आएगी। फिटनेस ट्रेनर श्वेता मेहता लोकप्रिय धारावाहिक 'बढ़ो बहु' में किरदार निभाती नजर आएंगी। खुद श्वेता मेहता ने इसकी पुष्टि की है। वे इस शो की मुख्य किरदार बढ़ो की कुश्ती कोच लवीना के रूप में नजर आएंगी।
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
वीरवार रात से इस शो में श्वेता मेहता के किरदार की एंट्री हो चुकी है। दिलचस्प बात ये रहेगी कि इस शो में श्वेता मेहता गेस्ट अपीयरेंस की बजाय लंबे समय तक एक्टिंग के जौहर दिखाएंगी। श्वेता मेहता वही हैं, जिन्होंने हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाकर एमटीवी रोडीज शो में एंट्री पाई थी और फिर शो जीता। श्वेता मेहता का फिटनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम है, लेकिन असल शोहरत उन्हें एमटीवी रोडीज शो से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
इस शो के ऑडीशन के दौरान उन्होंने हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर पुशअप की थी और जिसके कारण शो के जज उनसे काफी इंप्रैस हुए थे। इसके बाद फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया के गैंग में शामिल होकर श्वेता मेहता ने ना केवल इस शो में शानदार परफार्म किया, बल्कि शो को जीत कर इतिहास रचा। इसके बाद से ही श्वेता मेहता को मॉडलिंग और टीवी की दुनिया से कई ऑफर आने शुरु हुए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
इसके चलते श्वेता ने यह किरदार स्वीकार किया। श्वेता मेहता की मानें तो उनके पास कई और धारावाहिकों के ऑफर हैं, लेकिन जो रोल उन्हें खुद के लिए अच्छा लगेगा, वो उसी के बारे में गंभीरता से विचार करेंगी। फिलहाल उनका पूरा फोकस बढ़ो बहु पर ही है। एंड टीवी के जिस सीरियल 'बढ़ो बहु' में श्वेता मेहता अभिनय करने जा रही हैं] उसकी कहानी दरअसल कुश्ती के ईर्द-गिर्द घूमती है।