NH-10: जहां अनुष्का ने बनाई फिल्म, वहां जाटों का बवाल
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म के माध्यम से सुर्खियों में आए नेशनल हाइवे: NH-10 पर आज आरक्षण की मांग को लेकर हजारों जाट उतर आए। उन्होंने लाठी-डंडों के साथ जमकर बवाल काटा।
NH-10: जहां अनुष्का ने बनाई फिल्म, वहां जाटों का बवाल
यह वही एनएच-10 है, जिसकी भीड़ पर बनी फिल्म को लेकर अनुष्का शर्मा खासी चर्चा में रही थी। सोमवार को सड़क पर उतरे जाट प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेताया कि अगर जल्द ही जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो वे हरियाणा बंद कर देंगे। इसके अलावा दिल्ली के तमाम रास्ते भी रोक दिए जाएंगे।
NH-10: जहां अनुष्का ने बनाई फिल्म, वहां जाटों का बवाल
आंदोलन को पूरी तरह हाईजैक कर चुके युवाओं ने सरकार के किसी भी आश्वासन को मानने से इनकार कर दिया। आंदोलनकारियों ने पूरे रोहतक बेल्ट में जगह-जगह जाम लगा दिया है। रोहतक-दिल्ली ट्रैक पर इस्माइला में रेल यातायात को ठप कर दिया है। इससे हिसार और जींद से रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दिन में रोहतक से दिल्ली वाया गोहना-सोनीपत रूट को छोड़कर अन्य सभी रास्तों को आंदोलनकारियों ने कब्जे में ले लिया।
NH-10: जहां अनुष्का ने बनाई फिल्म, वहां जाटों का बवाल
शाम को रोहतक-हिसार और गोहना रोड को भी जाम कर दिया। इससे रोहतक का दिल्ली से पूरी तरह संपर्क कट गया है। रेल और रोड यातायात पूरी तरह ठप होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों ने एंबुलेंस के अलावा अन्य किसी वाहन को गंतव्य की ओर नहीं जाने दिया। रोहतक-सोनीपत रोड पर दूध सहित जरूरी खाद्य आपूर्ति वाले वाहनों के अलावा अन्य लोडिंग वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं।
NH-10: जहां अनुष्का ने बनाई फिल्म, वहां जाटों का बवाल
आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन रोहतक बेल्ट में तेजी से फेला। कृषि मंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद सांपला से आंदोलनकारियों ने मैसेज कर जाटों को रोड पर उतरने और रोहतक में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर जाम लगाने के निर्देश दिए। देखते ही देखते रोहतक-झज्जर, रोहतक-बेरी, रोहतक-सोनीपत रोड पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।