OMG: 'चोर' मां-बेटी निगल गई 25 सोने के जेवर
सोने के गहनें चोरी करते पकड़े जाने पर ग्राहक बनकर आई शातिर मां-बेटी 25 सोने के जेवर निगल गई। तस्वीरों में देखिए, पूरी वारदात।
OMG: 'चोर' मां-बेटी निगल गई 25 सोने के जेवर
वारदात, हरियाणा के डबवाली कस्बे में हुई। मीना बाजार में सोने के कोके चोरी करते पकड़े जाने पर ग्राहक बनकर आई मां-बेटी पच्चीस कोके निगल गई। जबकि इतनी ही संख्या में कोकों को मुंह से उगला। करीब एक घंटा तक पुलिस का इंतजार करने पर दुकानदार ने एसपी को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया।
OMG: 'चोर' मां-बेटी निगल गई 25 सोने के जेवर
बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण समारा मौका पर आ गए। मुंह में कोके छुपाए महिलाओं ने दुकानदारों की एक न चलने दी। कोके चोरी से पल्ला झाड़ दिया। दुकानदारों की सख्ती के बाद महिलाएं टूट गई। दोनों ने अपने मुंह में छुपाए पच्चीस कोके उगल दिए। पकड़े जाने पर 60 वर्षीय वृद्धा ने अपनी पहचान बीकानेर निवासी भतेरी देवी के रूप में करवाते युवती का परिचय अपनी बेटी राजबाला तथा सात वर्षीय बच्चे का परिचय अपने दोहते कालू उर्फ राजेंद्र के रूप में दिया।
OMG: 'चोर' मां-बेटी निगल गई 25 सोने के जेवर
सूचना देने के बाद करीब एक घंटा तक पुलिस मौका पर नहीं पहुंची। दुकानदारों ने एसपी सिरसा को 88140-11600 पर कॉल करके घटनाक्रम के साथ-साथ पुलिस की लेटलतीफी की जानकारी दी। कुछ समय बाद ही एएसआई लीलू राम पीसीआर लेकर मौका पर पहुंच गए
OMG: 'चोर' मां-बेटी निगल गई 25 सोने के जेवर
दुकानदारों ने पुलिस से लेटलतीफी का कारण पूछा। लीलू राम ने कहा कि कलोनी रोड़ पर जाम में फंसे हुए थे। इस कारण देरी हो गई। बाद में दुकानदारों ने महिलाओं तथा बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। विजय जैन के अनुसार कोकों से भरी डिब्बियों को उसने महिलाओं के आगे रखा था। कोकों की संख्या कम होने पर उसे संदेह हुआ था। करीब पचास कोके चोरी किए थे।