OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
देखिए फूलों की बारिश...ये बैंड बाजे पर नाचते गाते लोग। ...खा गए ना धोखा। दरअसल ये बारात नहीं शव यात्रा है वो भी शाही अंदाज में। देखिए तस्वीरें। रिपोर्ट: राजीव शर्मा, लुधियाना।
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
देखिए बैंड बाजे पर नाचते गाते लोग। ...खा गए ना धोखा। असल में ये बारात नहीं शव यात्रा है वो भी शाही अंदाज में। दरअसल राजस्थान की सांसी बिरादरी के लोगों ने मंगलवार की शाम शाही अंदाज में अपने बुजुर्ग 95 वर्षीय बुजुर्ग लालू राम की अंतिम यात्रा निकाली।
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
इस्लाम गंज सांसी मोहल्ला से अंतिम यात्रा रेड कारपेट और फूलों की वर्षा के साथ शुरू हुई। यात्रा के आगे आगे दस घोड़ियां तीस स्कार्पियो, तीस इनोवा और डीजे और बैंड वाले चल रहे थे। शव यात्रा में शामिल लोग विवाह शादी समारोह की तरह झूम रहे थे।
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
लालू राम का सोमवार की सुबह सात बजे देहांत हो गया था। राजस्थान दूर दराज के इलाकों से रिश्तेदारों के आने के बाद ही मंगलवार की शाम को गोशाला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। लालू राम को देसी घी से अंतिम स्नान कराया गया।
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
उनके मुंह में परिवार ने आधा तोले सोने का टुकड़ा रखा और उनकी डोली में भी साढ़े सात तोले सोना रखा गया। परंपरा के अनुसार यह सोना उनकी बेटियों एवं पोतियों में बांटा जाएगा। लालू राम के बेटे राकेश कुमार का कहना है कि जो बुजुर्ग अस्सी नब्बे साल और इससे ज्यादा की उम्र के होते हैं, उनकी शव यात्रा शाही अंदाज में करने की परंपरा बिरादरी में है।