फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुश्ती से संन्यास लेने के ऐलान पर ओलंपियन पहलवान का बयान, तारीफ-ए-काबिल

Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
olympian wrestler yogeshwar dutt speaks on retirement
Yogeshwar Dutt
देश के मशहूर ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान करके चहेतों को हिला दिया, वहीं अब उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है।
olympian wrestler yogeshwar dutt speaks on retirement
योगेश्वर दत्त
ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले साल इंडोनेशिया में होने वाले कामनवेल्थ व एशियन खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। उसके बाद ही वह संन्यास लेंगे। योगेश्वर दत्त शनिवार को देर शाम शहर की एक निजी संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि फिलहाल वह चोट से उबरने के साथ फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं।

 
olympian wrestler yogeshwar dutt speaks on retirement
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों योगेश्वर गांव बलि ब्राह्मणन स्थित अपनी अकादमी में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। कुश्ती से संन्यास लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर है। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं। वहीं संन्यास के बाद भी कुश्ती से जुड़ा रहने और अपनी अकादमी में देश के लिए पहलवानों की नई पौध तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
olympian wrestler yogeshwar dutt speaks on retirement
योेगेश्वर दत्त
लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त योगेश्वर दत्त ने संन्यास लेने का फैसला उम्र बढ़ने के साथ ही चोट से जूझने के कारण लिया है। ओलंपिक में एक बार देश को कांस्य पदक दिलाने वाले हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त जब रियो ओलंपिक में गए थे तो उनसे पदक का रंग बदलकर लाने की उम्मीद थी। यह उम्मीद उस समय धूमिल हो गई थी, जब योगेश्वर को पहले ही राउंड में हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
olympian wrestler yogeshwar dutt speaks on retirement
योगेश्वर दत्त
रियो जाने से पहले ही योगेश्वर साफ कर चुके थे कि वह अगला ओलंपिक नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह लगातार चोट से जूझ रहे थे। पर किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि रियो ओलंपिक के चंद महीने बाद ही योगेश्वर दत्त संन्यास की घोषणा कर देंगे। योगेश्वर दत्त ने कहा है कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद संन्यास की तैयारी कर रहे हैं। यह कॉमनवेल्थ गेम्स अगले साल की शुरुआत में होंगे। वह उसमें स्वर्ण पदक जीतने का पक्का इरादा कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed