6 दिन से एक घर के बाहर ताला लगा हुआ है और अंदर एक बुजुर्ग महिला भूख-प्यास से जंग लड़ रही है। देखिए किसका कसूर है परिजनों का या पुलिसवालों का..?
2 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
मामला पंजाब के पठानकोट का है, जहां मीरपुर कॉलोनी के एक परिवार के सभी सदस्यों को यूपी पुलिस चोरी के आरोप में उठा ले गई, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त परिजन जाते-जाते घर में ताले लगा गए। इससे बुजुर्ग महिला घर में ही कैद हो गई।
3 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
शहर के मीरपुर कॉलोनी स्थित अपने ही घर में कैद वृद्ध महिला का मामला संज्ञान में आने के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद यूपी गए महिला के परिवार से भी संपर्क साधा।
4 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
अब महिला के बेटे ने जल्द वापस आने की बात कही है। उसने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसीलिए जाते-जाते वे घर के मेन दरवाजे और कमरों में ताला लगाकर चले गए। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक घर का ताला नहीं खोला है।
5 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
6 दिन पूर्व यूपी पुलिस वृद्धा को छोड़ चोरी के आरोप में पूरे परिवार को उठा ले गई थी। थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि मामला ध्यान में आने के बाद उन्होंने मुलाजिमों को मौके पर भेजा। पुलिस ने महिला के बेटे से फोन पर बात की है।