अगर आप नई गाड़ी चाहे वो बाइक हो या कार, खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ज़रा इधर ध्यान दीजिये। ये खबर आपके बहुत काम की है...
2 of 9
Indian Driving Licence
- फोटो : File Photo
अब ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विभाग द्वारा अब डीएल और आरसी की भी होम डिलिवरी करवाई जाएगी।
3 of 9
कालका में स्मार्ट आरसी दिखातीं एसडीएम डॉ. ऋचा राठी।
फिलहाल ये व्यवस्था हरियाणा के पंचकूला में शुरु हुई है, कालका की एसडीएम कालका डॉ. ऋचा राठी ने बताया कि पहले डीएल व आरसी बनवाने के लिए लोगो को लाईनों में लगने पड़ता था, अब विभाग द्वारा कालका में डीएल व आरसी बनवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी लिए जाएंगे, इसके लिए फीस भी आनॅलाईन ही दी जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि अब आवेदक 30 रूपये का अतिरिक्त फीस देकर अपने डीएल व आरसी को घर पर ही प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा डाक विभाग की सेवा ली जा रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन के 7-10 दिनों के अंदर-अंदर आवेदक के बताए गए पते पर भेज दिया जाता है और एसएमएस भेज कर डिलिवरी डेट व स्पीड पोस्ट नंबर बताया जाता है।
5 of 9
driving licence
- फोटो : Demo Pic
ससे आवेदक अपने डीएल व आरसी का पोस्टल स्टेटस चैक कर सकते हैं। वहीं डॉ. ऋचा राठी ने बताया कि कालका दफ्तर में जगह की तंगी को देखते हुए सरकार को पंचकूला की तर्ज पर कालका एसडीएम दफ्तर में भी अलग से ई सेवा केंद्र बनाने के बारे में लिखा जाएगा।