{"_id":"593020dc4f1c1bcb63bda84b","slug":"security-alert-in-punjab-security-kept-tight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Security Alert in Punjab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर गुरु नगरी में ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू हो चुका है। पंजाब पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ के जवानों ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया है।
Security Alert in Punjab
अमृृतसर के साथ जुड़ने वाले पड़ोसी जिलों की सरहदों पर पहरा बैठा दिया गया है। अमृतसर में दाखिल होने वाली हर गाड़ियों की चेकिंग परमिट से लेकर दस्तावेजों से की जा रही है। शहर के सभी मुख्य बाजारों में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।
Security Alert in Punjab
शहर के हर चौंक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे जो खराब हो चुके हैं, उन्हें रिपेयर करवाया जा रहा है। हर जगह पर पुलिस तैनात की गई हे। वहीं खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को मिलाकर 28 एजेंसियां 24 घंटे नजर रख रही हैं। पाकिस्तान से मिल रही आतंकी धमकियों के बीच जहां पंजाब से जुड़ती सीमाओं पर पहरा है, वहीं अमृतसर समेत गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, अबोहर जैसे कई जिलों में सीमापार से घुसपैठ की सूचना खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Security Alert in Punjab
6 जून को बाजार बंद रखें : दल खालसा
दल खालसा ने छह जून को बाजार बंद रखने का अल्टीमेटम दिया है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टें अपलोड हो रही हैं। ऐसे में इस बार किसी अनहोनी घटनों से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने लॉ इन आर्डर के एडीजीपी रोहित चौधरी को अमृतसर की कमान खास तौर पर पकड़ा दी है।
दल खालसा ने छह जून को बाजार बंद रखने का अल्टीमेटम दिया है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टें अपलोड हो रही हैं। ऐसे में इस बार किसी अनहोनी घटनों से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने लॉ इन आर्डर के एडीजीपी रोहित चौधरी को अमृतसर की कमान खास तौर पर पकड़ा दी है।
विज्ञापन
Security Alert in Punjab
सब साजिश है सियासत की : सूरी
हिंदू शिव सेना के चेयरमैन सुधीर सूरी का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को ढाल बनाकर जान बूझकर पंजाब बंद करवाने के लिए दल खालसा को आगे कर रहे हैं। पुलिस पंजाब या अमृतसर बंद करवाने का अल्टीमेटम देने वाले को गिरफ्तार करे, ताकि माहौल गड़बड़ न हो।