2 दिन से बैंक बंद है और ATM खाली, लोग अपनी 'व्हाईट मनी' निकालने के लिए कभी यहां तो कभी वहां भटक रहें है। पढ़िए ये रिपोर्ट
एक तरफ नोटबंदी और दूसरी ओर बैंक बंद लोगों के लिए परेशानी लेकर आया रविवार। चंजीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शनिवार से लेकर सोमवार तक बैंक बंद होने के कारण शहर के एटीएम भी पूरी तरह से बंद दिखाई दिए गए।
3 of 9
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
- फोटो : फाइल फोटो
लोग सेक्टर-सेक्टर घूम-घूम कर ATM ढूंढ रहें है और जो कहीं ATM मिलता भी है तो वहां बोर्ड लगा होता है 'NO CASH'. यदि किसी ATM में पैसा मिला तो वहां भीड़ देखकर घर जाना ही बेहतक समझते है।
4 of 9
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
- फोटो : File Photo
बात करें मोहाली की तो फेज 3बी2 में दोपहर के समय सिर्फ एक बैंक के एटीएम के बाहर सड़क तक लंबी लाइन देखने को मिली। उस लाइन में खड़े लोगों को यह भी पता नहीं था कि लंबी लाइन के कारण उनको एटीएम से पैसे मिलेगे के नही। पर लोगों ने होंसला नहीं छोड़ा और लाइन में लगे रहे।
चंडीगढ़ में दर्जन भर एटीएम में ही कैश रहा। इसके चलते लोग पैसे निकालने के लिए पूरा दिन जददेजहद करते दिखे। जिन एटीएम में कैश था वे भी शाम तक चले उसके बाद पूरा शहर ही कैशलेस हो गया। वहीं अब बैंक अधिकारी भी कहने लगे है कि स्थिति सामान्य होने में कम से कम तीन महीने लगेंगे।