मिलिए, ऐसे शख्स से, खाली जेब भारत छोड़ा, आज हैं अरबपति
1969 में लुधियाना में जन्में एक युवा कारोबारी जब देश से गए तो जेब खाली थी, पर आज सिंगापुर के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं। देखिए, कौन हैं ये और उनका प्रोफाइल।
मिलिए, ऐसे शख्स से, खाली जेब भारत छोड़ा, आज हैं अरबपति
साल 2000 में पंजाब के लुधियाना से गए नीरज गोयल सिंगापुर में एक सफल बिजनेसमैन और भारतीय टेक्नोप्रेन्योर के नाम से लोकप्रिय हैं। भारत समेत अमेरिका, जर्मनी आदि कई देशों में उनका बिजनेस फैला हुआ है।
मिलिए, ऐसे शख्स से, खाली जेब भारत छोड़ा, आज हैं अरबपति
नीरज गोयल ने बिशप कॉटन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से नीरज ने ग्रेजुएशन कंपलीट की। इसके बाद उन्होंने न्यूपोर्ट यूनिवर्सिटी, अमेरिका से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। फिलहाल वे सिंगापुर में बसे हैं।
मिलिए, ऐसे शख्स से, खाली जेब भारत छोड़ा, आज हैं अरबपति
नीरज गोयल बिजनेस की दुनिया में आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। नीरज गोयल सप्ताह में 100 घंटे ऑफिस में काम करते हैं और दिन में मात्र एक घंटे की नींद लेते हैं। नीरज प्रतिदिन मेडिटेशन जरूर करते हैं और वे पूर्ण शाकाहारी हैं।
मिलिए, ऐसे शख्स से, खाली जेब भारत छोड़ा, आज हैं अरबपति
नीरज शोध और टेक्नोलॉजी की दुनिया में 26 साल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी की दुनिया में काफी योगदान दिया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी से एल्गोरिदम तैयार किया है। उनकी कंपनी ने वित्तीय निवेशों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है।