{"_id":"5a03dac84f1c1b71548bbac2","slug":"nine-students-killed-in-bathinda-highway-collision-funeral-at-rampura-phool","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: एक साथ जलीं 8 बच्चों की चिताएं, मां-बाप बेसुध, टुकड़ों में बिखर गए थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: एक साथ जलीं 8 बच्चों की चिताएं, मां-बाप बेसुध, टुकड़ों में बिखर गए थे शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ 8 बच्चों की चिताएं जलीं तो शमशान घाट में चीख पुकार मच गई। मृतकों के मां बाप रो-रोकर बेसुध हुए जा रहे थे, वहीं लोगों ने बताया कि शव टुकड़ों में बिखर गए थे।
Bathinda Accident
माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख रो पड़ी। पूरे गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला, कोहराम मचा था। हादसा पंजाब के बठिंडा में हुआ था और मरने वाले 9 छात्रों में 8 रामपुरा फूल के थे। सवेरे हादसा हुआ और पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचे। शाम को ही सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चों को अंतिम विदाई देने के लिए पूरी रामपुरा मंडी के लोग उमड़ पड़े और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
बठिंडा सड़क हादसा
मरने वालों में विनोद मित्तल(18), खुशबीर कौर (20), शिखा बांसल (17), जसप्रीत कौर(18) व नैंसी (19) के अलावा बठिंडा फूड सप्लाई विभाग में तैनात रामपुरा फूल निवासी लवप्रीत कौर के अलावा भुच्चो मंडी के ईश्वर कुमार व गांव लेहरा खाना की मनप्रीत कौर (18)रामपुरा फूल के रहने वाले थे। रफी मोहमद (20) निवासी निवासी दयालपुरा मिर्जा की भी हादसे में मौत हुई। सभी डीएवी और राजिंदरा कॉलेज के विद्यार्थी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में धुंध के कारण आपस में टकराए कई वाहन
हादसा बुधवार सुबह बठिंडा-भुच्चो रोड स्थित फ्लाईओवर धुंध के कारण हुआ। मरने वाले सभी बस का इंतजार कर रहे थे कि टिप्पर ने रौंद दिया। हादसे में 9 छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव टुकड़ों में बिखर गए और उन्हें इकट्ठा कर अस्पताल लाना पड़ा। कोई डॉक्टर बनना चाहता था, तो कोई विदेश में जाकर नौकरी करना चाहता था।
विज्ञापन
Bathinda Accident
इस हादसे के कुछ देर बाद इसी रोड पर दो अन्य बसों की टक्कर से एक के बाद एक 20 वाहन भिड़ गए। धुंध की वजह से ब्रेक न लगने के कारण ये हादसा हुए। इसमें एक अध्यापिका की मौत हो गई और करीब 20 लोग जख्मी हो गए। भाईका कंपनी की प्राइवेट बस बुधवार को रामपुरा से बठिंडा आ रही थी कि इसी हाईवे पर सामने से आ रही पीआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई।