फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पठानकोट हमले में एसपी सलविंदर को क्लीन चिट

Sat, 23 Jan 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन

पठानकोट हमले में एसपी सलविंदर को क्लीन चिट

NIA gives clean chit on SP Salvinder at pathankot terror attack
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला मामले में पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सलविंदर सिंह को एनआईए ने क्लीन चिट दे दी है। देखिए, कैसे?

पठानकोट हमले में एसपी सलविंदर को क्लीन चिट

NIA gives clean chit on SP Salvinder at pathankot terror attack
हमले के वक्त पठानकोट के एसपी रहे सलविंदर का लाई-डिटेक्टर टेस्ट करवाया गया, जिसमें उनके खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों सलविंद सिंह से हमले के बारे में एनआईए मुख्यालय में कई दौर की पूछताछ की गई।

पठानकोट हमले में एसपी सलविंदर को क्लीन चिट

NIA gives clean chit on SP Salvinder at pathankot terror attack
उनके पैतृक घर अमृतसर और कई अन्य जगहों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन उनके खिलाफ कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एनआईए इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि पठानकोट और गुरदासपुर जिले में सक्रिय ड्रग रैकेट में सलविंदर का कोई हाथ तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमले में एसपी सलविंदर को क्लीन चिट

NIA gives clean chit on SP Salvinder at pathankot terror attack
वीरवार को एनआईए ने अमृतसर समेत सलविंदर के चार ठिकानों पर छापे मारे थे। यहां भी एनआईए को कुछ नहीं मिला। 31 की रात सलविंदर सिंह का उनके दोस्त ज्वैलर राजेश वर्मा और कुक मदन गोपाल के साथ आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। फिर गाड़ी से फेंक दिया।
विज्ञापन

पठानकोट हमले में एसपी सलविंदर को क्लीन चिट

NIA gives clean chit on SP Salvinder at pathankot terror attack
घटना के तुरंत बाद सलविंदर ने पुलिस अफसरों को बता दिया था, लेकिन उन पर भरोसा नहीं किया गया। जब तक पुलिस हरकत में आई, आतंकी पठानकोट एयरबेस में घुस चुके थे। 2 जनवरी को उन्होंने हमला किया। उसके बाद से एनआईए सलविंदर से पूछताछ कर रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed