फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों ने जिस संदिग्ध को पकड़ा, उसने पिटाई से डरकर बनाई थी कहानी, पढ़ें- कई अहम खुलासे

Sun, 24 Jan 2021 11:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
New reveals in case of a suspected youth caught at Kundli border by Farmers
कुंडली बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध। ( फाइल फोटो ) - फोटो : ANI

किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा फैलाने की साजिश में कुंडली बॉर्डर से पकड़े गए संदिग्ध युवक ने पिटाई से डरकर यह पूरी कहानी बनाई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने किसान संगठन के युवकों पर मारपीट करने व उसे कहानी बनाने पर विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश रचे जाने का मामला सामने नहीं आया है। न ही युवक की कॉल डिटेल व पूछताछ में उसके किसी संदिग्ध से संबंध मिले हैं। 

New reveals in case of a suspected youth caught at Kundli border by Farmers
संदिग्ध युवक को ले जाती पुलिस। ( फाइल फोटो ) - फोटो : ANI

बावजूद इसके पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस व प्रशासन की दो टीमें बनाई गई हैं। साथ ही साजिश के आरोप में पकड़े युवक व उसकी मां के बयान अलग होने पर भी पुलिस का कहना है कि युवक डरा हुआ था, जिसके चलते अलग बयान दिए हैं। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा पत्रकार वार्ता में बताया कि किसान नेताओं ने शुक्रवार रात को एक युवक के साथ पत्रकार वार्ता की थी। उसमें राई थाना के एक इंस्पेक्टर को आधार बनाकर पुलिस पर किसान नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए थे। उसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया था। जिस पर दो डीएसपी, कुंडली व सीआईए के इंस्पेक्टर की टीम बनाकर उसकी जांच कराई।

New reveals in case of a suspected youth caught at Kundli border by Farmers
प्रेसवार्ता करते किसान नेता। ( फाइल फोटो ) - फोटो : ANI

जांच में पाया गया कि युवक के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह मुख्यमंत्री की सभा के मंच को उखाड़ने में शामिल नहीं था। उसके किसी संदिग्ध व्यक्ति या संगठन से संबंधों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उसकी कॉल डिटेल में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। उसने लैंडलाइन नंबर से फोन आने की बात कही, वह नंबर भी उसकी कॉल डिटेल में नहीं आया। युवक की लॉकडाउन में नौकरी चली गई थी। जिसके बाद से वह बेरोजगार है। वह कुंडली धरनास्थल पर गया था और चाऊमीन की रेहड़ी पर किसान संगठन के युवकों से झगड़ा हो गया था। इसकी पुष्टि चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाली महिला ने भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New reveals in case of a suspected youth caught at Kundli border by Farmers
मीडिया को जानकारी देता संदिग्ध युवक। - फोटो : फाइल फोटो

एसपी ने बताया कि वहां कहासुनी के बाद युवक को संगठन में शामिल लड़के किसी कैंप में ले गए थे। उसका आरोप है कि वहां ले जाकर मारपीट की गई। युवक ने बताया कि उसने डर की वजह से मीडिया के सामने बातचीत में कहानी बना दी थी। कुछ उसे किसान संगठन में शामिल युवकों ने बोलने को कहा था। उसके बाद ही पुलिस पर आरोप लगाए। वह किसी पुलिस इंस्पेक्टर को नहीं जानता है। उसके बाद भी जांच के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल पूछताछ के लिए युवक के माता-पिता व परिवार के सदस्यों को लाया गया है। युवक से ऐसे गंभीर आरोप लगवाने वालों की पहचान करना जरूरी है।

विज्ञापन
New reveals in case of a suspected youth caught at Kundli border by Farmers
युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार युवक ने कहा था कि वह 19 जनवरी को गया था, जबकि मां ने 20 जनवरी को जाने की बात कही थी। इस पर उसकी मां से बातचीत की गई। कुंडली में चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाली महिला से भी बातचीत की। उसने घटना 20 जनवरी की शाम की बताई है। जिस पर युवक से पूछा तो उसने डर व हड़बड़ाहट में अलग तारीख बताने की बात कही है। युवक ने कहा कि कुंडली बॉर्डर पर युवकों से झगड़ा हो गया था। युवकों ने लड़की छेड़ने का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट की और अपने कैंप में ले गए। उसको कैंप में पीटा गया और उससे कहानी बनाकर पत्रकारों के सामने बताने को कहा। पुलिस टीम इस मामले में युवकों की पहचान का प्रयास भी करेगी। बताया गया है कि युवक की मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed