फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजात ने दुनिया को कहा अलविदा, झाड़ियों में पड़ी मिली थी, आसपास चूहे घूम रहे थे

Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
new born baby passes away, was found in bushed at panchkula
झाड़ियों में मिली नवजात
झाड़ियों में मिली नवजात आखिरकार दुनिया से विदा हो गई। जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात को झाड़ियों में फेंक​ दिया गया था। जब वह मिली उसके आसपास चूहे घूम रहे थे।
new born baby passes away, was found in bushed at panchkula
झाड़ियों में मिली नवजात
मामला हरियाणा के पंचकूला का है। मां को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। वही बच्चे के सबसे करीब होती है। औलाद से बढ़कर उसके लिए कुछ नहीं होता है, लेकिन एक मां ऐसी भी है, जो अपने कलेजे के टुकड़े को फेंकने से जरा भी नहीं हिचकिचाई। कुछ घंटे पहले ही दुनिया में आई थी कि उसे अखबार में लपेट कर झाड़ियों में फेंक दिया। जब तक वह लोगों को मिली, उसकी हालत खराब हो चुकी थी।
new born baby passes away, was found in bushed at panchkula
झाड़ियों में मिली नवजात
इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने 24 घंटे का वक्त दिया। लेकिन बच्ची 24 घंटे न जी सकी और रविवार को मल्टी ऑर्गन फेल होने से उसकी मौत हो गई। जन्म के तुरंत बाद अगर बच्ची को मां का आंचल और उसका दूध मिला होता तो वह दम न तोड़ती। बच्ची का इलाज पीजीआई के चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस
पिडियाट्रिक्स सेंटर में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
new born baby passes away, was found in bushed at panchkula
झाड़ियों में मिली नवजात
डॉक्टर बताते हैं कि बच्ची को जब पीजीआई में दाखिल किया तो उसका पूरा शरीर नीला और ठंडा पड़ गया था पड़। बीपी बिल्कुल लो था। सांस लेने में उसे दिक्कत आ रही थी। हमें अंदाजा हो गया था कि बच्ची के लिए अगले 24 घंटे मुश्किल भरे हैं। अगर 24 घंटे जिंदा रही, तभी उसके बचने की उम्मीद है। लेकिन ऐसा हो न सका। बच्ची ऑक्सीजन को मेंटेन नहीं कर पा रही थी।

 
विज्ञापन
new born baby passes away, was found in bushed at panchkula
झाड़ियों में मिली नवजात
बता दें कि शनिवार सुबह पंचकूला के सेक्टर-8 में खाली प्लॉट में महिला को नवजात बच्ची पड़ी मिली। कोठियों में काम करने वाली महिला ने पार्क के पास झाड़ियों में अखबार में लिपटी कोई चीज हिलती दिखाई दी। आस पास चूहे भी घूम रहे थे। महिला को शक हुआ और उसने चूहे भगाए। अखबार हिलाकर देखा तो बच्ची के रोने की आवाज आने लगी। महिला ने लोग इकट्‌ठे किए और पुलिस को सूचना दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed