फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बेटी ने पाक में जान दे बचाई थीं 300 जानें, मूवी ट्रेलर लॉन्च

Fri, 18 Dec 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 18 Dec 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन

इस बेटी ने पाक में जान दे बचाई थीं 300 जानें, मूवी ट्रेलर लॉन्च

neerja bhanot based movie neerja first look release

23 साल की भारतीय लड़की ने कराची एयरपोर्ट पर एक विमान में 17 घंटे तक आतंकियों को मात देते हुए करीब 380 लोगों को बचाया, लेकिन खुद शहीद हो गई। इस पर बनी फिल्म का पहला प्रोमो आज रिलीज हो गया।

इस बेटी ने पाक में जान दे बचाई थीं 300 जानें, मूवी ट्रेलर लॉन्च

neerja bhanot based movie neerja first look release

पाकिस्तान की धरती पर विश्वभर के लोगों की जान की रक्षा करने वाली उस चंडीगढ़ में 7 सितंबर 1965 को पैदा हुई बेटी का नाम है नीरजा भनोट। नीरजा भनोट पर बनीं बॉलीवुड फिल्म ‘नीरजा’ के प्रोमो के रिलीज के लिए फिल्म प्रोड्यूसर ने नीरजा के भाई को आमंत्रित किया। परिवार की मौजूदगी में ही फिल्म का प्रोमो रिलीज हुआ। नीरजा की मां रमा भनोट और भाई अनीष भनोट की गाइडेंस में फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई है।

इस बेटी ने पाक में जान दे बचाई थीं 300 जानें, मूवी ट्रेलर लॉन्च

neerja bhanot based movie neerja first look release

2004 में इस बात का पता चला कि 5 सितंबर, 1986 में हुई उस भयावह घटना के पीछे लीबिया के चरमपंथियों का हाथ था। भारत की बेटी नीरजा के बलिदान को याद कराने के लिए रूपहले पर्दे पर 'नीरजा भनोट' आ रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहली शूटिंग हुई। डायरेक्टर राम माधवानी का कहना है कि इंडस्ट्री के कई बड़े नामों समेत 200 कलाकार फिल्म बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इसकी बानगी मुहुर्त शॉट पर आमिर खान की मौजूदगी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बेटी ने पाक में जान दे बचाई थीं 300 जानें, मूवी ट्रेलर लॉन्च

neerja bhanot based movie neerja first look release

नीरजा की मां और भाई को फिल्म की पहले दिन की शूटिंग पर भी मुंबई बुलाया गया था। शूटिंग पूरी होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है। चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ीं नीरजा पर बनी यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। अभी फिल्म की प्रमोशन के लिए प्रोमो रिलीज किया गया। फिल्म में नीरजा भनोट का किरदार सोनम कपूर और उसकी मां रमा भनोट का किरदार शबाना आजमी निभा रही हैं।

विज्ञापन

इस बेटी ने पाक में जान दे बचाई थीं 300 जानें, मूवी ट्रेलर लॉन्च

neerja bhanot based movie neerja first look release

भारत सरकार ने नीरजा को मरणोपरांत अशोक चक्र व पाकिस्तान सरकार ने तमगा-ए-इंसानियत प्रदान किया था। नीरजा भनोट की शहादत को अब पूरी दुनिया सलाम करेगी। यह संभव हुआ है मोगा के गांव घलकलां के देशभगत पार्क में शहीद नीरजा भनोट व जहाज पैन एएम का लाइव स्टेच्यू स्थापित होने से। मनजीत सिंह गिल का दावा कि पूरी दुनिया में यही एकमात्र नीरजा का लाइव स्टेच्यू है। जहाज 16 फुट लंबा बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed