फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी उस महिला ऑफिसर की, जिसे ईमानदारी की कीमत जान से चुकानी पड़ी, शुरू हुआ राष्ट्रीय अवार्ड

Fri, 20 Dec 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
National award started in the name of Dr. Neha Shouri
डॉ. नेहा शौरी

एक महिला अधिकारी जिसे ईमानदारी की कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। हत्या के नौ माह बीत चुके हैं लेकिन परिवार को अब भी इंसाफ का इंतजार है। वहीं अब इस महिला अधिकारी के नाम पर राष्ट्रीय अवार्ड की शुरूआत को गई है। यह कहानी डॉ. नेहा शौरी की है। आइए जानें पूरा वाकया...

National award started in the name of Dr. Neha Shouri
डॉ. नेहा शौरी

पंजाब के खरड़ में नेहा शौरी की हत्या उनके दफ्तर में घुसकर कर दी गई थी। फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में हुए नेहा शौरी हत्याकांड में भले ही माता-पिता इंसाफ के लिए भटक रहे हैं लेकिन उनके नाम पर एक राष्ट्रीय अवार्ड की शुरुआत हो चुकी है। संयोग ही है कि जिस दिन यह अवार्ड दिया जाना है, उसी दिन इस हत्याकांड की स्टेटस रिपोर्ट सरकार हाईकोर्ट में दाखिल करेगी। ऑल इंडिया ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स कान्फेडरेशन ने जोनल ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी नेहा शौरी के नाम पर राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड शुरू किया है। पहला नेहा शौरी अवार्ड फॉर बेस्ट वुमन ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन में कार्यरत विसाला अन्नम को दिया जाएगा।

National award started in the name of Dr. Neha Shouri
डॉ. नेहा शौरी

चेन्नई में इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में 20 दिसंबर को यह पुरस्कार दिया जाना है। एक ओर तो नेहा शौरी के नाम पर अवार्ड शुरू कर उसकी ईमानदार कार्यशैली को सम्मान दिया गया है, वहीं नौ महीने बीत जाने के बाद भी नेहा शौरी हत्याकांड के बाद उठे सवालों का जवाब नहीं मिल सका है। परिवार को आज भी न्याय का इंतजार है। नेहा के परिजन सीएम से लेकर पीएमओ तक गुहार लगा चुके हैं। सरकार ने एसआईटी से जांच कराई लेकिन सवालों का जवाब नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
National award started in the name of Dr. Neha Shouri
डॉ. नेहा शौरी

उल्लेखनीय है कि पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए नेहा के माता- पिता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने पुलिस से जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी। शुक्रवार को सरकार स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में दे सकती है।

30 मार्च को हुई थी नेहा शौरी की हत्या
सिविल अस्पताल खरड़ स्थित फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में घुसकर जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की 30 मार्च को हत्या कर मोरिंडा निवासी आरोपी बलविंदर सिंह ने खुद भी जान दे दी थी। आरोपी बलविंदर साल 2009 में मोरिंडा में जसप्रीत मेडिकल स्टोर नाम की केमिस्ट शॉप चलाता था। उस समय डॉ शौरी रोपड़ में ड्रग इंसपेक्टर के तौर पर तैनात थीं।

विज्ञापन
National award started in the name of Dr. Neha Shouri
डॉ. नेहा शौरी

डॉ. शौरी ने 29 सितंबर 2009 को जसप्रीत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। इस दौरान नशे में प्रयोग होने वाली 35 तरह की दवाइयां आरोपी के स्टोर से बरामद हुई थीं। इसके चलते डॉ. शौरी ने जसप्रीत मेकिडल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि डॉ. नेहा शौरी के साथी कर्मचारी ही नहीं बल्कि परिवार भी यह मानने को तैयार नहीं है कि कोई कैसे 10 साल तक रंजिश अपने मन में रख सकता है। इसके पीछे जरूर कोई दूसरा कारण होगा। पुलिस इस मामले में जांच की कोई जानकारी पीड़ित परिवार को नहीं दे रही है। ऐसे में पुलिस को जांच पूरी करने के निर्देश दिए जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed