फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना प्रमुख के बयान के बाद पंजाब में पुलिस-बीएसएफ हाई अलर्ट पर, तस्वीरों में देखें सर्च ऑपरेशन

Fri, 20 Dec 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक/पठानकोट/गुरदासपुर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक/पठानकोट/गुरदासपुर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police conducts search operations in Pathankot and Gurdaspur of Punjab
पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सीमा पर तनाव बरकरार है। बुधवार को आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बयान दिया था कि किसी भी समय हालात बिगड़ सकते हैं। इसके बाद से पुलिस और बीएसएफ अलर्ट पर है। सेना में तैनात उच्च अफसरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कश्मीर के सुंदरबनी एरिया में एक जवान का सिर काट दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते सेना अध्यक्ष की ओर से सचेत रहने के लिए कहा गया है। 

Police conducts search operations in Pathankot and Gurdaspur of Punjab

पुलिस की ओर से विभिन्न गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब हाई अलर्ट पर चल रही पुलिस ने शहरों में भी सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए हैं और चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। डीएसपी महेश सैनी ने बताया कि बुधवार को उनकी ओर से दोरांगला के गांव सालाह और सकरी में डेरों व अन्य जगहों पर तलाशी ली गई। गुरुवार को सरहदी क्षेत्र टांडा और मकौड़ा में सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि गुरदासपुर सरहद पर बीएसएफ पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने बताया कि सरहद पर फिलहाल किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है लेकिन रात के समय एलओसी के पास जाने पर पाबंदी लगाई गई है।

Police conducts search operations in Pathankot and Gurdaspur of Punjab

पाकिस्तान से किसी भी घुसपैठ करने वाले को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धुंध में ज्यादा घुसपैठ की संभावना होती है परन्तु धुंध में भी जवान बेहद सर्तकता के साथ एलओसी पर नजर रख रहे है।

40 से अधिक गांवों में की सर्च
पठानकोट पुलिस और कमांडो फोर्स ने सरना, मामून सहित 40 से अधिक गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसपी (देहात) प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में थाना मामून के अधीन आते नवीं बस्ती कॉलोनी, गोबिंद बिहार कॉलोनी, ताहड़ा और छतवाल गांव में सर्च अभियान चलाकर मामून छावनी की बाउंड्री वॉल के साथ रहने वाले गुर्जरों के डेरे व गांव में रह रहे किराएदारों का वेरिफिकेशन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police conducts search operations in Pathankot and Gurdaspur of Punjab

सर्च ऑपरेशन में एसपी प्रभजोत सिंह के अतिरिक्त डीएसपी सिटी रजिंदर मन्हास, थाना मामून एसएचओ अनिता ठाकुर, डिवीजन 2 के एसएचओ जसबीर सिंह, थाना नंगलभूर के एडिशनल एसएचओ गुरमेल सिंह, थाना एक से एएसआई सुंदर, एएसआई बलबीर सिंह के अतिरिक्त महिला पुलिस के साथ करीब 72 पुलिस कर्मचारियों ने 4 टीमें बनाकर गांवों के साथ जंगलों के चप्पे चप्पे को खंगाला। इसके अलावा थाना सदर की पुलिस और कमांडो फोर्स ने थाना प्रभारी विश्वनाथ के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने गांव नौशहरा नालबंदा, कोठी पडितां, डेहरीवाल, सरना, बहलोलपुर, किला जमालपुर और सरना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।

विज्ञापन
Police conducts search operations in Pathankot and Gurdaspur of Punjab

कश्मीरी स्टूडेंट्स को थाने ले जाकर की वेरिफिकेशन
सरना में सर्च अभियान के दौरान पूछताछ में पता चला कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से चलाए जा रहे मार्केटिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में कश्मीरी युवक ट्रेनिंग ले रहे हैं। पुलिस ने वहां जाकर पूछताछ की तो पाया कि यह लोग सरना में ही किराए पर रहते हैं लेकिन उनका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर वेरिफाई किया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ ने बताया कि कश्मीरी लोगों के पहचान पत्र और संबंधित थानों से संपर्क कर उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके आसपास या घर में दूसरे राज्य से आकर किराए पर लोग रह रहे हैं तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बेहद जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed