{"_id":"6ac49e64d692ee3aca075019","slug":"weather-in-chandigarh-winds-to-blow-at-speeds-cloudy-skies-for-three-days-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम: 50 किमी तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तीन दिन छाएंगे बादल; आठ के बाद आएगी गुलाबी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम: 50 किमी तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तीन दिन छाएंगे बादल; आठ के बाद आएगी गुलाबी ठंड
Tue, 06 Oct 2026 12:39 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:39 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 6 से 8 अक्तूबर तक आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
बरसात का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में आज से अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 6 से 8 अक्तूबर तक आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आठ अक्तूबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 7 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 8 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
10 अक्तूबर तक दो डिग्री गिरेगा पारा
मौसम गतिविधि का दौर खत्म होने के बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। 9 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि 10 अक्तूबर को अधिकतम 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन