{"_id":"597432d14f1c1b94518b475e","slug":"nanak-singh-is-in-kot-lakhpat-jail-of-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का सच सामने आया, नानक सिंह पर बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का सच सामने आया, नानक सिंह पर बड़ा खुलासा
Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान ने ढूंढ निकाली नानक सिंह की फैमिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आए दिन भारत पर गोलियां बरसाने वाले पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का असली सच सामने आया। दरअसल, नानक सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
2 of 8
पाकिस्तान के बजरंगी भाईजान ने ढूंढ निकाली नानक सिंह की फैमिली
लाहौर की कोट लखपत जेल में 25 भारतीय कैदियों में नानक सिंह भी शामिल है। याचिकाकर्ता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि इन कैदियों के बारे में दिलबाग सिंह बिट्टू ने जानकारी दी है, जो खुद एक मामले में कोट लखपत जेल में 16 महीनों तक कैद में रहा है।
3 of 8
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
नानक सिंह के मामले में केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने हाईकोर्ट को बताया कि नानक सिंह के लाहौर की कोट लखपत जेल में होने से पाकिस्तान इनकार कर चुका है। पाकिस्तान यह मानने को तैयार नहीं है कि इस नाम का कोई व्यक्ति जेल में है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके वह इस मामले में केंद्र सरकार से निर्देश लेकर मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पाकिस्तानी जेल में कैद नानक सिंह
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता स्वर्ण सिंह के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सोहल गांव का रहने वाला दिलबाग सिंह बिट्टू को बाघा बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक ट्रक के जरिये पाकिस्तान में कुछ सामान भेजे जाने के समय गिरफ्तार कर लिया था। उस पर फर्जी केस बनाकर 16 महीनों की सजा सुनाई गई थी। इसी व्यक्ति ने बताया है कि वहां 25 भारतीय कैदी बंद हैं, जिनमें नानक सिंह भी है।
विज्ञापन
5 of 8
नानक सिंह की मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज
बात 1985 की है। अजनाला सेक्टर में रावी दरिया से सटा स्थित गांव बेदी छन्ना में रहने वाला सात साल का नानक भैंस चराते समय पाकिस्तान की सीमा में चला गया। पाक रेंजर्स ने नानक के साथ-साथ उनकी कई भैंसें जब्त कर ली। भैंसें लौटानी न पड़ें, इसलिए नानक सिंह के बारे में पाक रेंजर्स मुकर गए। बीएसएफ ने पाक रेंजर्स से शिकायत भी की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।