फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 5000 खर्च करके करोड़पति बन सकते हैं, यहां देखिए तरीका

Mon, 24 Apr 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
must invest 5000 rupees to be crorepati
धन निवेश
हर महीने सिर्फ 5000 रुपए खर्च करके आप करोड़पति बन सकते हैं। सुनने में यह आपको अटपटा लग होगा, लेकिन ये सच है। यहां देखिए तरीका।
must invest 5000 rupees to be crorepati
धन निवेश
बता दें कि अगर सही प्लानिंग के साथ पैसे खर्च किए जाए तो सिर्फ 20 साल में आप भी 1 करोड़ रुपए जमा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप रिटायरमेंट की प्लानिंग करना चाहते हैं और मोटा रकम जमा करना चाहते हैं तो आप अपनी उम्र के अनुसार पोर्टफोलियो बनाकर निवेश कर सकते हैं। अगर आप एक एसआईपी के जरिए सिर्फ रिटायरमेंट प्लानिंग करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
must invest 5000 rupees to be crorepati
धन निवेश
हालांकि, इसके लिए आपको लंबे समय के लिए प्लानिंग करनी होगी।  रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए कभी भी जल्दबाजी में फैसला न करें। अगर आप खुद से सही म्युचुअल फंड का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी फाइनेंशियल प्लानर की मदद जरूर लें। फाइनेंशियल प्लानर आपके लक्ष्य को देखते हुए सही  फंड चुनने की सलाह देगा। इससे आपको कम निवेश और कम समय में लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
must invest 5000 rupees to be crorepati
धन निवेश
एक याद रखें कि वित्तीय प्लानिंग की शुरुआत आप जितनी जल्दी करेंगे उतने बड़े फायदे में रहेंगे। अगर कोई 25 साल का व्यक्ति अपनी रिटायरमेंट के लिए करीब 2 करोड़ रुपए जमा करना चाहता है तो उसे सिर्फ 5 हजार रुपए 60 साल तक जमा करने होंगे।  वहीं, 35 साल के उम्र के व्यक्ति को 14 हजार रुपए निवेश करने होंगे। आज हम आपको उम्र के हिसाब से निवेश की प्लानिंग बता रहे हैं।

 
विज्ञापन
must invest 5000 rupees to be crorepati
धन निवेश
अगर आपकी वर्तमान उम्र 25 साल है तो आपको प्रत्येक महीने 5,000 रुपए ऐसे निवेश माध्यम में लगाने होंगे, जहां से आपको कम से कम 10 फीसदी की दर से रिटर्न मिले। इसके लिए सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का रास्ता अपना सकते हैं। इससे आपके निवेश पर जोखिम भी कम होगा और शानदार रिटर्न भी मिलेगा, क्योंकि एसआईपी के जरिए पैसा म्युचुअल फंड में निवेश किया जाता है। ऐसे में कम से कम 10 फीसदी की दर से रिटर्न तो मिलता ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed