Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
अमीर बनने की चाहत में दो युवकों ने वो खौफनाक कांड अंजाम दिया कि देखने वालों की रूह कांप जाए। तस्वीरों में पूरा मामला।
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
वारदात हरियाणा के करनाल में अंजाम दी गई। गत 10 अक्तूबर को जिम ट्रेनर संदीप उर्फ कर्ण चौहान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्यारे सगे भाई हैं और पानीपत जिले के गांव डाहर के रहने वाले हैं। इनके नाम प्रदीप और प्रवीण बताए जा रहे हैं। इनमें से प्रदीप आर्मी में तैनात है।
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रातोंरात अमीर बनने का सपना देखकर प्लानिंग के मुताबिक करनाल में वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों की कर्ण से कोई दुश्मनी नहीं थी। इनका इरादा कार लूटना था। कर्ण ने इनका विरोध किया तो इन्होंने कर्ण की गला दबाकर हत्या कर दी।
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में सरगना फौजी प्रदीप ने कबूला है कि उन्होंने पहली बार वारदात की है। इसका खुलासा एसपी पंकज नैन ने सीआईए वन कार्यालय में प्रेसवार्ता करके किया।
Pics: अमीर बनने की चाह में 'दरिंदों' ने बुझाया घर का चिराग
एसपी पंकज नैन ने बताया कि संदीप उर्फ कर्ण चौहान की हत्या करके दोनों आरोपी कार, मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर ले गए थे। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए एसआईटी गठित की गई थी, जिसे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।