{"_id":"5967a41c4f1c1bf81f8b457f","slug":"murder-in-fatehgarh-sahib-punjab-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निहंग ने गुरुद्वारे में मुख्य सेवादार का सिर धड़ से किया अलग, सीढ़ियों पर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहंग ने गुरुद्वारे में मुख्य सेवादार का सिर धड़ से किया अलग, सीढ़ियों पर रखा
Fri, 14 Jul 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Fatehgarh Sahib Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक निहंग ने गुरुद्वारे में मुख्य सेवादार पर कई वार कर उसका गला धड़ से अलग कर दिया और सिर गुरुघर की सीढ़ियों पर रख दिया, देखिए
2 of 5
Fatehgarh Sahib Murder
घटना पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की है, जहां एक निहंग ने वीरवार देर शाम गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार पर धारदार हथियार से कई वार कर उसका गला धड़ से अलग कर दिया। घटना गुरुद्वारा परिसर में ही हुई। इसके बाद आरोपी ने सेवादार का कटा सिर गुरुद्वारे की सीढ़ियों पर रख दिया और खुद छत पर चढ़ गया।
3 of 5
Fatehgarh Sahib Murder
पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद निहंग चरणजीत सिंह छत पर चढ़ गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने हत्यारोपी को छत से उतरने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Fatehgarh Sahib Murder
वह छत से काफी देर तक चिल्लाता रहा- चाहे गोली मार दो, नीचे नहीं उतरूंगा। यहीं मर जाऊंगा। आखिरकार काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस किसी तरह उसे नीचे उतारने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 5
Fatehgarh Sahib Murder
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान प्यारा सिंह के रूप में हुई है। वारदात क्यों और किन परिस्थितियों में हुई अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। एसपी डी दलजीत सिंह राणा ने बताया कि हत्यारोपी का नाम चरणजीत सिंह है और वह गांव लोहारी, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा बिबानगढ़, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब परिसर के ठीक पीछे ही स्थित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।