{"_id":"5a301b9b4f1c1b8d698c1442","slug":"ms-dhoni-has-the-chance-to-break-sachin-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvsSL: धोनी तोड़ सकते हैं सचिन का ये रिकॉर्ड, आकड़ें भी टीम इंडिया के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
INDvsSL: धोनी तोड़ सकते हैं सचिन का ये रिकॉर्ड, आकड़ें भी टीम इंडिया के साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
धर्मशाला में वनडे सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार का बदला लेने बुधवार को टीम इंडिया मोहाली के मैदान में उतरेगी। आईएस बिंद्रा पीसीए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका 12 साल के अंतराल के बाद एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।
Trending Videos
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
इस मैदान पर विकेटकीपर एमएस धोनी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी मिलेगा। अगर वे 11 रन बना लेते हैं तो मोहाली के स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन (366) बनाने का सचिन का कीर्तिमान तोड़कर अपने नाम कर लेंगे।
Mohali Match
रोहित के लिए चुनौती
विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे रोहित के सामने कई चुनौतियां होंगी। उन्हें टीम को वापस लय में लाना होगा। इसके अलावा उन्हें ओपनर के रूप में खुद भी अच्छी शुरुआत देनी होगी। मोहाली की पिच शुरुआती ओवर में गेंदबाजाें की मदद करती है। वहीं मौसम का बिगड़ा मिजाज बल्लेबाजी में परेशानी पैदा कर सकता है।

आंकड़ाें में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
पीसीए स्टेडियम में भारत का जीत का रिकार्ड भी बेहतर है। यहां पर टीम इंडिया ने अबतक 14 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से 9 में जीत तथा 5 में हार मिली है। वही श्रीलंका ने इस स्टेडियम में अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 1 में हार मिली है।
पीसीए स्टेडियम में भारत का जीत का रिकार्ड भी बेहतर है। यहां पर टीम इंडिया ने अबतक 14 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से 9 में जीत तथा 5 में हार मिली है। वही श्रीलंका ने इस स्टेडियम में अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 1 में हार मिली है।
विज्ञापन
India vs Sri Lanka, 2nd ODI, Mohali
दोनों के पास पेस बैटरी
मोहाली की विकेट पर शुरुआत में हमेशा से ही तेज गेंदबाजाें के लिए सहायक रहती है। दोनों टीमों केपास शानदार पेस बैटरी है और वह इसका भरपूर फायदा उठाना चाहेगी। टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड़या, सिद्धार्थ कौल जैसे गेंदबाज है, वही श्रीलंका के कप्तान तिषारा परेरा अपने तेज गेंदबाज लकमल से धर्मशाला जैसे दोबारा प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।