पुलिस की 'गुंडागर्दी' से परेशान व्यापारी उतरे सड़क पर, तस्वीरें
पुलिस की दबंगई से परेशान होकर व्यापारी सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। देखिए तस्वीरें।
पुलिस की 'गुंडागर्दी' से परेशान व्यापारी उतरे सड़क पर, तस्वीरें
मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर 48 की मोटर मार्केट के व्यापारियों ने ट्रिब्यून चौक पर जमकर बवाल काटा। इस कारण करीब पर करीब ढाई घंटे जाम रहा। चौक जाम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंत में पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यापारी को छोड़कर मामले को संभाला।
पुलिस की 'गुंडागर्दी' से परेशान व्यापारी उतरे सड़क पर, तस्वीरें
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-31 थाना पुलिस को हुंडई कंपनी के कर्मचारियों ने सूचना दी कि सेक्टर-48 मोटर मार्केट में कुछ दुकानदार कंपनी की नकली मार्का लगाकर पार्ट्स बेचते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मोटर मार्केट स्थित वीके कार मोटर दुकान पर छापा मारा और मालिक कुलदीप को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
पुलिस की 'गुंडागर्दी' से परेशान व्यापारी उतरे सड़क पर, तस्वीरें
जैसे ही कुलदीप को पुलिस हिरासत में लेने की खबर फैली, मार्केट के व्यापारी इकट्ठे हो गए। उन्होंने पुलिस से कुलदीप को छोड़ने को कहा, लेकिन पुलिस नहीं मानी और उसे थाने ले आई। इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए व्यापारियों और इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के कार्यकर्ताओं ने मिलकर ट्रिब्यून चौक पर जाम लगा दिया।
पुलिस की 'गुंडागर्दी' से परेशान व्यापारी उतरे सड़क पर, तस्वीरें
व्यापारियों और इंटक ने जैसे ही ट्रिब्यून चौक को जाम किया पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। व्यापारियों को समझाने के लिए मौके पर यूटी पुलिस के कई आलाधिकारी पहुंचे। लेकिन सेक्टर-48 मोटर मार्केट के व्यापारी अपनी जिद पर अड़े रहे।