{"_id":"598fda344f1c1bc85b8b4683","slug":"mother-thrown-new-born-girl-child-in-bushes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिली नवजात, आसपास घूम रहे थे चूहे, पुलिस ने की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में मिली नवजात, आसपास घूम रहे थे चूहे, पुलिस ने की शर्मनाक हरकत
Mon, 14 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
झाड़ियों में मिली नवजात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी जन्मी तो झाड़ियों में फेंक दी। वह अखबार में लिपटी थी और आसपा चूहे घूम रहे थे। पुलिस ने तो और शर्मनाक हरकत कर डाली, पर समय रहते बच्ची को बचा लिया गया।
2 of 6
झाड़ियों में मिली नवजात
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। सेक्टर आठ के खाली पड़े एक प्लॉट में महिला को नवजात बच्ची पड़ी मिली। शनिवार सुबह कोठियों में काम करने वाली महिला ने पार्क के पास झाड़ियों में अखबार में लिपटी कोई चीज हिलती दिखाई दी। आस पास चूहे भी घूम रहे थे। महिला को शक हुआ और उसने चूहे भगाए। अखबार हिलाकर देखा तो बच्ची के रोने की आवाज आने लगी। महिला ने लोग इकट्ठे किए और पुलिस को सूचना दी।
3 of 6
झाड़ियों में मिली नवजात
मौके पर सेक्टर-7 पुलिस चौकी से पुलिस मुलाजिम भी पहुंचे और बच्ची को तुरंत जनरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची का चेकअप किया तो हालत नाजुक थी। जांच में पता चला कि बच्ची का जन्म 12 घंटे पहले ही हुआ था। करीब पांच घंटे तक जनरल अस्पताल में बच्ची का इलाज कर उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। जब बच्ची को रेफर किया गया तो बच्ची की हालत पहले से कुछ बेहतर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
झाड़ियों में मिली नवजात
एचओडी डॉ. मुक्ता ने बताया कि बच्ची को जब अस्पताल लाया गया था तो उसका शरीर नीला पड़ा था। सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। लगता है कि बच्ची का जन्म प्री मेच्योर डिलीवरी है। बच्ची नौ माह के बजाय करीब साढ़े सात आठ माह में जन्मी है। सिविल सर्जन वीके बंसल ने बताया कि बच्ची ऑक्सीजन मेंटेन नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते उसे पीजीआई में एसएनसीयू में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
5 of 6
झाड़ियों में मिली नवजात
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामले में पंचकूला पुलिस की लापरवाही नजर आई, जिसके कारण बच्ची की जान जा सकती थी। क्योंकि जब बच्ची को पीजीआई ले जाया गया तो एंबुलेंस में न तो पंचकूला पुलिस से कोई साथ आया था और न ही एमएलसी। जनरल अस्पताल का स्टाफ साथ था। एमएलसी न होने की वजह से पीजीआई में डॉक्टरों ने बच्ची को एडमिट करने से मना कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।